• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

हड़कंप : कुत्ते के काटने से धारचूला के किशोर की लोहाघाट में हुई थी मौत , अब धारचूला के जुम्मा गांव में दहशत का माहौल - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-05-25 10:16:40
Share Share Share

हड़कंप : कुत्ते के काटने से धारचूला के किशोर की लोहाघाट में हुई थी मौत , अब धारचूला के जुम्मा गांव में दहशत का माहौल


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

7 महीने पहले आवारा पिल्ले ने काटा था , समय पर इलाज न मिलने से गई जान ।
पिथौरागढ़/धारचूला - उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र धारचूला तहसील के जुम्मा गांव में रेबीज से हुई 13 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है । हायर सेंटर रेफर करने के दौरान मासूम की लोहाघाट में हुई मौत के बाद गांव में दहशत और गुस्से का माहौल है । ग्रामीणों का आरोप है कि अगर समय पर एंटी रेबीज वैक्सीन और बेहतर इलाज मिल जाता तो किशोर की जान बच सकती थी ।

आवारा पिल्ले ने काटा , 7 महीने बाद सामने आए खतरनाक लक्षण

जानकारी के अनुसार जुम्मा गांव निवासी 13 वर्षीय मोहित थामी को करीब सात महीने पहले एक आवारा कुत्ते के पिल्ले ने काट लिया था । हैरानी की बात यह है कि उसी पिल्ले ने गांव के छह अन्य लोगों को भी घायल किया था , लेकिन किसी ने समय पर गंभीरता नहीं दिखाई । कुछ दिन पहले मोहित में रेबीज के खतरनाक लक्षण दिखाई देने लगे । पानी और हवा से डर लगना , बेचैनी , बार-बार चिल्लाना और मुंह से झाग निकलना जैसी स्थिति बनने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे ।

इलाज के लिए भटकते रहे परिजन , रास्ते में तोड़ दिया दम

ग्रामीणों के मुताबिक पहले किशोर को धारचूला अस्पताल ले जाया गया , जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया । वहां से डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर भेज दिया । परिजन मोहित को इलाज के लिए हल्द्वानी ले जा रहे थे । रास्ते में उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे लोहाघाट अप जिला चिकित्सालय ले जाया गया , लेकिन उसने दम तोड़ दिया । इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है ।

स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल , ग्रामीणों में भारी आक्रोश

ग्रामीणों का कहना है कि जुम्मा गांव मुख्यालय से करीब 22 किलोमीटर दूर है और यहां स्वास्थ्य सुविधाएं बेहद सीमित हैं । समय पर वैक्सीन और चिकित्सा सुविधा मिलती तो मासूम की जान बच सकती थी । अब गांव में उन अन्य लोगों में भी डर का माहौल है , जिन्हें उसी आवारा पिल्ले ने काटा था । ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से गांव में मेडिकल कैंप लगाकर सभी लोगों की जांच और उपचार की मांग की है ।

रेबीज को हल्के में लेना पड़ सकता है जानलेवा

विशेषज्ञों के अनुसार कुत्ते के काटने के तुरंत बाद एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाना बेहद जरूरी होता है । थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है ।






Pithoragarh News, Rabies Death Uttarakhand, Jumma Village News, Dharchula News, Dog Bite Death, Uttarakhand Hindi Samachar, Pithoragarh Breaking News, Rabies Case India, Uttarakhand Viral News, Lohaghat Hospital News, Kumaon News, Dog Bite Vaccine News, Uttarakhand Health News


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

    चम्पावत : शिक्षक नियुक्तियों को लेकर शिकायत ! विज्ञप्ति के प्रकाशन पर उठे सवाल , जांच कमेटी गठित ,

    चम्पावत : पाटी ब्लॉक के इस गांव में वायरल फीवर की दस्तक , स्वास्थ्य विभाग ने लगाया शिविर ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in