• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home राजनीति

निकाय चुनाव 2026 : पाटी से नरेंद्रनगर तक सियासी संग्राम तेज ! 9 जून को वोटिंग , 11 जून को आएंगे नतीजे , सियासी पारा हाई - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-05-25 20:27:36
Share Share Share

निकाय चुनाव 2026 : पाटी से नरेंद्रनगर तक सियासी संग्राम तेज ! 9 जून को वोटिंग , 11 जून को आएंगे नतीजे , सियासी पारा हाई


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया चुनाव कार्यक्रम , नेताओं की धड़कनें तेज ।
देहरादून ( Dehradun ) - उत्तराखंड की राजनीति में अब हलचल तेज होने वाली है । राज्य निर्वाचन आयोग ने आखिरकार नगर निकाय चुनावों का बिगुल फूंक दिया है । आयोग की अधिसूचना जारी होते ही राजनीतिक दलों , संभावित प्रत्याशियों और दावेदारों की दौड़भाग शुरू हो गई है । चुनावी रणभूमि सज चुकी है और अब हर दल जनता को साधने की रणनीति में जुट गया है । राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखंड द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार नगर पालिका परिषद नरेंद्रनगर (टिहरी) , नगर पंचायत गढ़ीनेगी (उधमसिंह नगर) और नगर पंचायत पाटी (चंपावत) में अध्यक्ष और सभासद पदों के लिए चुनाव कराए जाएंगे ।

चुनाव की तारीखें घोषित , जानिए पूरा शेड्यूल


जानिए , नामांकन कब होंगे ?

27 मई 2026 और 29 मई 2026 सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक ।

जानिए , नामांकन पत्रों की जांच -

30 मई 2026
सुबह 10 बजे से कार्य समाप्ति तक ।

जानिए , नाम वापसी की तारीख

31 मई 2026 सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक ।

जानिए , चुनाव चिन्ह आवंटन कब होगा ?

1 जून 2026 सुबह 10 बजे से कार्य समाप्ति तक ।

जानिए , मतदान की तारीख

9 जून 2026 सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक ।

जानिए , मतगणना और परिणाम

11 जून 2026 सुबह 8 बजे से कार्य समाप्ति तक ।

चुनावी मैदान में बढ़ेगी गर्मी , टिकट के दावेदार सक्रिय

अधिसूचना जारी होने के बाद भाजपा , कांग्रेस और क्षेत्रीय दलों में टिकट को लेकर अंदरखाने बैठकों का दौर शुरू हो गया है । कई नेता अभी से जनसंपर्क अभियान में जुट गए हैं । नगर निकाय चुनाव को 2027 विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है , इसलिए हर दल इसे प्रतिष्ठा की लड़ाई के रूप में देख रहा है ।

पाटी नगर पंचायत पर खास नजर , चंपावत में सियासी हलचल

चंपावत जिले की पाटी नगर पंचायत इस बार बेहद चर्चाओं में रहने वाली है । स्थानीय मुद्दों , विकास कार्यों और जातीय समीकरणों को लेकर चुनावी समीकरण तेजी से बदलते नजर आ रहे हैं । संभावित प्रत्याशी सोशल मीडिया से लेकर गांव-गांव तक सक्रिय हो चुके हैं ।

निर्वाचन आयोग का बड़ा निर्देश

राज्य निर्वाचन आयोग ने साफ किया है कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान यदि किसी न्यायालय का कोई आदेश आता है तो उसका पालन अनिवार्य रूप से किया जाएगा । साथ ही चुनावी कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारियों को दिए गए हैं ।

छुट्टी के दिन भी खुले रहेंगे दफ्तर

निर्वाचन आयोग ने आदेश दिए हैं कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान पड़ने वाले सभी सार्वजनिक अवकाशों में भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे , ताकि नामांकन और अन्य प्रक्रियाएं प्रभावित न हों ।

चुनावी रण में कौन मारेगा बाजी ?

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर जनता किस पर भरोसा जताएगी ? क्या सत्ताधारी दल अपनी पकड़ मजबूत रख पाएगा या विपक्ष इस मौके को भुनाएगा ? आने वाले दिनों में उत्तराखंड की राजनीति में बयानबाजी , रैलियों और चुनावी वादों की बौछार देखने को मिलेगी ।





उत्तराखंड निकाय चुनाव 2026, Uttarakhand Nikay Chunav, उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव तारीख, पाटी नगर पंचायत चुनाव, नरेंद्रनगर निकाय चुनाव, राज्य निर्वाचन आयोग उत्तराखंड, Uttarakhand Urban Local Body Election, Uttarakhand Politics News, चंपावत निकाय चुनाव, भाजपा कांग्रेस निकाय चुनाव, उत्तराखंड हिंदी समाचार, Uttarakhand Hindi Samachar, निकाय चुनाव अपडेट, Uttarakhand Election News


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    राजनीति : लोहाघाट में अभी से गरमाई चुनावी बिसात , चाय के नुक्कड़ पर शुरू हुई सियासी चकल्लस ,

    राजनीति : सतीश पांडेय की बढ़ती सक्रियता के क्या हैं सियासी मायने ? लोहाघाट में शुरू हुआ चुनावी चकल्लस ,

    बड़ी खबर : धारचूला से लोहाघाट , सल्ट-जागेश्वर तक BJP में हलचल ! जानिए , 2027 में किसका कटेगा टिकट , किसकी होगी एंट्री ? ,

    राजनीति : 2027 से पहले चम्पावत में यूकेडी का बड़ा दांव , राजेंद्र पुनेठा को मिली जिले की कमान ,

    बड़ी खबर : लोहाघाट विधानसभा से कांग्रेसी नेता मुन्ना ढेक ने ठोकी दावेदारी , विधायक खुशाल अधिकारी ने कह दी बड़ी बात ,

    राजनीति : चम्पावत में सियासी बिसात बिछनी शुरू ! CM धामी यहीं से लड़ेंगे तो क्या लोहाघाट में चलेगा ब्राह्मण कार्ड ? ये नाम भी चर्चा में ,

    राजनीति : BJP में टिकट कटने की आहट ? रिपोर्ट में नाराजगी का दावा ,

    राजनीति : लोहाघाट में खुशाल अधिकारी , अब चम्पावत पर सस्पेंस ! कांग्रेस का ब्राह्मण चेहरा कौन होगा ? ,

    2027 का सियासी गणित ! चम्पावत में धामी , तो लोहाघाट से ब्राह्मण चेहरा ? इस नाम की चर्चा तेज ,

    राजनीति : चम्पावत में धामी की एंट्री तो लोहाघाट में कौन होगा भाजपा का ब्राह्मण चेहरा ? चुनावी गलियारों में तेज हुई चर्चाएं ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in