चम्पावत : पाटी नगर पंचायत में सियासी पारा हाई , सबसे हॉट बना जौलाड़ी वार्ड । जानिए , किस वार्ड में कितने हैं महिला व पुरुष मतदाताओं की संख्या
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
चम्पावत से सूरज लडवाल की रिपोर्ट
आचार संहिता लागू होते ही हटने लगे पोस्टर-बैनर ।
चम्पावत ( Champawat ) - नगर निकाय चुनाव 2026 की अधिसूचना जारी होते ही चुनावी हलचल तेज हो गई है । राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव कार्यक्रम घोषित किए जाने के बाद अब नगर पंचायत पाटी में आदर्श आचार संहिता का असर साफ दिखाई देने लगा है । प्रशासन सार्वजनिक स्थलों पर लगे राजनीतिक पोस्टर , बैनर और होर्डिंग्स हटाने में जुट गया है । नगर पंचायत पाटी में अध्यक्ष और सभासद पदों के लिए 9 जून को मतदान होगा , जबकि 11 जून को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे । चुनावी तारीखों के ऐलान के साथ ही संभावित प्रत्याशियों ने गांव-गांव जाकर जनसंपर्क तेज कर दिया है ।पाटी में गरमाया चुनावी माहौल , विकास के मुद्दों पर छिड़ी बहस
पाटी नगर पंचायत में अब चुनावी माहौल पूरी तरह रंग पकड़ने लगा है । स्थानीय विकास , सड़क , पानी , सफाई और रोजगार जैसे मुद्दों पर चर्चाएं तेज हो गई हैं । संभावित उम्मीदवार जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटे हैं । दूसरी ओर प्रशासन भी चुनाव आयोग के निर्देशों का सख्ती से पालन कराने में सक्रिय नजर आ रहा है । सरकारी भवनों और सार्वजनिक स्थानों से राजनीतिक प्रचार सामग्री हटाई जा रही है ताकि आदर्श आचार संहिता का पूरी तरह पालन सुनिश्चित हो सके । निर्वाचन आयोग ने निर्देश दिए हैं कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान संबंधित कार्यालय अवकाश के दिनों में भी खुले रहेंगे , ताकि नामांकन समेत अन्य प्रक्रियाएं समय पर पूरी की जा सकें ।किस वार्ड में कितने मतदाता ? जानिए कौन बनेगा चुनाव का गेमचेंजर
नगर पंचायत पाटी के चार वार्डों में कुल 1918 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे । इनमें 1012 पुरुष और 906 महिला मतदाता शामिल हैं ।सबसे बड़ा और सबसे निर्णायक वार्ड बना जौलाड़ी
नगर पंचायत पाटी के जौलाड़ी वार्ड में सबसे अधिक मतदाता हैं ।
* पुरुष मतदाता : 329
* महिला मतदाता : 271
* कुल मतदाता : 600
नगर पंचायत का सबसे बड़ा वार्ड होने के कारण इस बार जौलाड़ी वार्ड चुनावी गणित का सबसे बड़ा केंद्र बन गया है । प्रत्याशियों की नजर इसी वार्ड पर टिकी हुई है ।
न्यू कॉलोनी वार्ड
* पुरुष मतदाता : 292
* महिला मतदाता : 276
* कुल मतदाता : 568
रानीचौड़ वार्ड
* पुरुष मतदाता : 235
* महिला मतदाता : 218
* कुल मतदाता : 453
पूनाकोट वार्ड
* पुरुष मतदाता : 156
* महिला मतदाता : 141
* कुल मतदाता : 297
पूनाकोट वार्ड नगर पंचायत का सबसे छोटा वार्ड माना जा रहा है , लेकिन यहां भी प्रत्याशी पूरी ताकत झोंकते नजर आ रहे हैं ।गांव-गांव पहुंचेंगे दावेदार , वोटरों को साधने की कवायद होगी तेज
अब संभावित प्रत्याशी घर-घर पहुंचकर वोटरों को साधने में जुटेंगे । आने वाले दिनों में पाटी नगर पंचायत का चुनाव और भी दिलचस्प होने वाला है ।
Champawat Nikay Chunav 2026, Pati Nagar Panchayat Election, Champawat News, Uttarakhand Nikay Chunav, Pati Election News, Jouladi Ward Voters, Pati Nagar Panchayat Voter List, Uttarakhand Hindi Samachar, Champawat Local News, Pati Ward Wise Voters, Nikay Chunav Uttarakhand 2026
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: