उत्तराखंड : जलते जंगल , सहमे गांव ... एक बार फिर जंगल आग की चपेट में
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
संवाद सहयोगी - बागेश्वर
बागेश्वर ( Bageshwar ) - जिले में 25 मई को जंगलों से लेकर बाजारों तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया , लेकिन फायर सर्विस की मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई ने संभावित बड़े हादसों को टाल दिया । बागेश्वर और गरुड़ (बैजनाथ) क्षेत्र में कुल 6 स्थानों पर लगी आग पर फायर ब्रिगेड की टीमों ने घंटों मशक्कत कर काबू पाया और दर्जनों मकानों , दुकानों व वन संपदा को सुरक्षित बचा लिया ।चामी क्वाइराली में रिहायशी इलाकों तक पहुंची लपटें , फायर टीम ने संभाला मोर्चा
चामी क्वाइराली क्षेत्र में जंगल की आग तेजी से आबादी की ओर बढ़ रही थी । हालात बेहद गंभीर हो चुके थे । इसी बीच FSSO दिनेश चंद्र पाठक के नेतृत्व में फायर टीम मौके पर पहुंची और वाटर टेंडर से लगातार पंपिंग कर भीषण वनाग्नि को पूरी तरह बुझा दिया । समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो कई आवासीय भवन आग की चपेट में आ सकते थे ।कौसानी के होटल क्षेत्र में धधकी आग , पर्यटकों में मचा हड़कंप
कौसानी स्थित होटल लवली रेस्टोरेंट के समीप जंगल में अचानक आग भड़क उठी । तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैलने लगी , जिससे आसपास मौजूद लोगों और पर्यटकों में अफरा-तफरी मच गई। फायर सर्विस ने मिनी वाटर टेंडर की मदद से लगातार पंपिंग कर आग को काबू में किया और बड़ा नुकसान होने से बचा लिया ।भोजगड़ और ग्राम अड़ा में घरों तक पहुंचने वाली थी आग
भोजगड़ और ग्राम अड़ा क्षेत्र में जंगल की आग बेहद तेजी से फैल रही थी । आग रिहायशी इलाकों के बेहद करीब पहुंच चुकी थी । फायर टीम ने मोर्चा संभालते हुए समय रहते आग पर नियंत्रण पाया और ग्रामीणों के घरों को जलने से बचा लिया ।ग्राम सिरकोट में MFE से बुझाई आग , मकान सुरक्षित
ग्राम सिरकोट में आग सीधे रिहायशी मकानों की तरफ बढ़ रही थी । फायर कर्मियों ने एमएफई (MFE) उपकरणों से पंपिंग कर आग पर काबू पाया और कई परिवारों को बड़े नुकसान से बचा लिया । ग़रुड़ के गोलू मार्केट में देर रात धधकी आग , दर्जनों दुकानें बचीं
गरुड़ के गोलू मार्केट में देर रात कूड़े के ढेर में लगी आग ने अचानक विकराल रूप ले लिया । आग आसपास की दुकानों तक पहुंचने लगी थी । सूचना मिलते ही फायर सर्विस मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद आग बुझाकर दर्जनों दुकानों को खाक होने से बचा लिया ।फायर सर्विस की मुस्तैदी से टला बड़ा नुकसान
फायर ब्रिगेड की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते जिले में किसी प्रकार की जनहानि या बड़ी संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ । स्थानीय लोगों ने फायर सर्विस की टीमों की जमकर सराहना की ।पर्यावरण के लिए खतरे की घंटी बनी वनाग्नि
लगातार बढ़ रही वनाग्नि न केवल जंगलों को नुकसान पहुंचा रही है , बल्कि वन्यजीवों , पर्यावरण और मानव जीवन के लिए भी गंभीर खतरा बनती जा रही है । प्रशासन और फायर विभाग ने लोगों से जंगलों में आग न लगाने और सतर्क रहने की अपील की है ।
Bageshwar Fire Service, Bageshwar Forest Fire News, Garud Fire Incident, Kausani Forest Fire, Uttarakhand Fire News, Fire Brigade Bageshwar, Uttarakhand Hindi Samachar, Bageshwar Latest News, Forest Fire Uttarakhand, Garud Golu Market Fire, Fire Service Rescue Uttarakhand, Bageshwar Breaking News
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: