• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

दुखद : जंगल की आग का कहर ! गौशाला बचाने गई महिला जिंदा जली , अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-05-27 15:43:02
Share Share Share

दुखद : जंगल की आग का कहर ! गौशाला बचाने गई महिला जिंदा जली , अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

तेज आंधी में भड़की आग बनी काल , बूंगा गांव में दर्दनाक हादसा ।
चमोली ( Chamoli ) - जिले के गैरसैंण विकासखंड स्थित आदिबदरी तहसील के बूंगा गांव में जंगल की आग ने एक महिला की जान ले ली । 51 वर्षीय सुरेशी देवी की जंगल की आग की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई । घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है । वन विभाग और पुलिस प्रशासन ने मामले की पुष्टि करते हुए जांच शुरू कर दी है ।

गोशाला तक पहुंची आग , बुझाने के दौरान हादसा

जानकारी के अनुसार , मंगलवार 26 मई की देर शाम करीब 7 बजे सुरेशी देवी अपनी गोशाला की ओर जा रही थीं । इसी दौरान जंगल में लगी आग तेज आंधी और तूफान के कारण तेजी से फैलते हुए उनकी गोशाला तक पहुंच गई । आग को बुझाने की कोशिश में सुरेशी देवी उसकी चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से झुलस गईं । ग्रामीणों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया , लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया ।

पुलिस और वन विभाग ने की मौत की पुष्टि

चौकी प्रभारी आदिबदरी अनिल आगरी ने बताया कि बूंगा गांव के जंगल में आग लगी हुई थी । तेज हवाओं के चलते आग रिहायशी क्षेत्र और गोशाला तक पहुंच गई । आग बुझाने के दौरान महिला गंभीर रूप से झुलस गईं , जिससे उनकी मौत हो गई । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है । वहीं धनपुर रेंज गौचर के रेंजर नवल किशोर ने बताया कि देर रात ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद वनकर्मियों को मौके पर भेजा गया । प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बूंगा वन पंचायत क्षेत्र में आग लगाई गई थी । तेज आंधी के कारण आग तेजी से फैली और गोशाला के नजदीक पहुंच गई ।

गांव के लोग आग बुझाने में जुटे थे

ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह ने बताया कि पड़ोसी गांव ढमकर के जंगल में लगी आग तेज हवाओं के कारण बूंगा गांव तक पहुंच गई थी । गांव के ऊपरी हिस्से में रहने वाले 8 से 10 परिवार अपने घरों को बचाने के लिए आग बुझाने में जुटे थे । इसी दौरान सुरेशी देवी भी आग बुझाने पहुंची थीं और हादसे का शिकार हो गईं । उन्होंने बताया कि मृतका के पति मगनलाल बीमार रहते हैं । परिवार में दो बेटे हैं , जिनमें एक दिल्ली और दूसरा गौचर में निजी कंपनी में काम करता है । ग्राम प्रधान ने सरकार और वन विभाग से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है ।

क्षेत्र में आग पर पाया गया काबू

वन विभाग के अनुसार फिलहाल क्षेत्र में लगी आग पर काबू पा लिया गया है । हालांकि जंगलों में लगातार बढ़ रही आग की घटनाओं ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है ।




चमोली जंगल की आग, बूंगा गांव हादसा, सुरेशी देवी मौत, उत्तराखंड जंगल आग, गैरसैंण समाचार, आदिबदरी न्यूज, चमोली लेटेस्ट न्यूज, उत्तराखंड हिंदी समाचार, जंगल की आग से मौत, Chamoli Forest Fire News, Uttarakhand News Hindi


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

    चम्पावत : शिक्षक नियुक्तियों को लेकर शिकायत ! विज्ञप्ति के प्रकाशन पर उठे सवाल , जांच कमेटी गठित ,

    चम्पावत : पाटी ब्लॉक के इस गांव में वायरल फीवर की दस्तक , स्वास्थ्य विभाग ने लगाया शिविर ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in