तस्करी : थाना पाटी , चम्पावत , और लोहाघाट से जुड़े तार ! यूएस नगर में पकड़ी गई चरस की खेप
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
स्कॉर्पियो से 580 ग्राम अवैध चरस बरामद , 4 तस्कर दबोचे ।
ऊधम सिंह नगर ( U S Nagar ) - जिले में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए खटीमा पुलिस ने बुधवार , 27 मई 2026 को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया । सितारगंज रोड क्षेत्र में पुलिस ने एक काले रंग की स्कॉर्पियो (UK03B-0007) को रोककर तलाशी ली तो अंदर से 580 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई । कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चार तस्करों को मौके से गिरफ्तार कर लिया , जबकि तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्कॉर्पियो को भी कब्जे में ले लिया गया ।स्कॉर्पियो बनी चलती फिरती तस्करी की गाड़ी
पुलिस को लंबे समय से इलाके में नशे की तस्करी की सूचना मिल रही थी । इसी के तहत खटीमा पुलिस ने सितारगंज रोड पर चेकिंग अभियान चलाया । जांच के दौरान संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोका गया। तलाशी में भारी मात्रा में चरस बरामद होते ही पुलिस टीम ने चारों आरोपियों को दबोच लिया ।जानिए , गिरफ्तार आरोपी कौन हैं ?
पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपियों की पहचान अमित सिंह पुत्र आनंद सिंह , निवासी ग्राम बन्देलाढेक , थाना लोहाघाट , जिला चम्पावत , सूरज सिंह पुत्र विजय सिंह , निवासी ग्राम बन्देलाढेक , थाना लोहाघाट , जिला चम्पावत , सूरज सिंह पुत्र नवीन सिंह , निवासी ग्राम खूटी बाजरीकोट , थाना चम्पावत , जिला चम्पावत , मनीष सिंह पुत्र सुंदर सिंह , निवासी ग्राम त्यारसों जनकांडे , थाना पाटी , जिला चम्पावत के रूप में हुई ।एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज , भेजे गए जेल
पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है । पूछताछ के बाद सभी को न्यायालय में पेश किया गया , जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया ।इन पुलिसकर्मियों ने दिखाई सतर्कता
इस पूरी कार्रवाई को चौकी चकरपुर प्रभारी उप निरीक्षक विकास कुमार के नेतृत्व में अंजाम दिया गया । टीम में अपर उप निरीक्षक नाथ सिंह , हेड कांस्टेबल संजय कुमार और हेड कांस्टेबल रविंद्र नाथ शामिल रहे ।नशा मुक्त अभियान में बड़ी सफलता
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पूरे ऊधम सिंह नगर जिले में ऑपरेशन प्रहार और नशा मुक्त अभियान लगातार चलाया जा रहा है । खटीमा पुलिस की यह कार्रवाई अभियान के तहत एक बड़ी सफलता मानी जा रही है । पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा ।
खटीमा पुलिस कार्रवाई, ऊधम सिंह नगर चरस बरामद, स्कॉर्पियो से चरस बरामद, खटीमा न्यूज, उत्तराखंड हिंदी समाचार, ऑपरेशन प्रहार, नशा मुक्त अभियान, एनडीपीएस एक्ट, चम्पावत तस्कर गिरफ्तार, Uttarakhand Crime News, Khatima Police News, Udham Singh Nagar News
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: