कुमाऊं : फेसबुक पर महिला बनकर शेयर करता था गंदे वीडियो , युवक गिरफ्तार
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
फेसबुक पर फर्जी महिला अकाउंट बनाकर भेजता था आपत्तिजनक सामग्री ।
पिथौरागढ़ ( Pithoragarh ) - जिले की गंगोलीहाट पुलिस ने बाल पोर्नोग्राफी मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है । पुलिस को नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत मिली थी , जिसके बाद कार्रवाई की गई । एसपी रेखा यादव ने बताया कि आरोपी युवक मोबाइल में बाल पोर्नोग्राफी सामग्री डाउनलोड कर फेसबुक पर महिला के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर शेयर करता था। आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67(बी) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है । मामले की जांच साइबर सेल प्रभारी नीरज भाकुनी कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि जिले में ऐसे पांच अन्य मामलों की भी जांच जारी है ।
पिथौरागढ़ न्यूज, गंगोलीहाट पुलिस, साइबर क्राइम उत्तराखंड, बाल पोर्नोग्राफी मामला, आईटी एक्ट 67बी, उत्तराखंड हिंदी समाचार
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: