• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

दर्दनाक हादसा : 50 मीटर गहरी खाई में गिरा पानी का टैंकर , चालक की मौत - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-05-28 11:35:18
Share Share Share

दर्दनाक हादसा : 50 मीटर गहरी खाई में गिरा पानी का टैंकर , चालक की मौत


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

देहरादून ( Dehradun ) - जिले के मसूरी में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पानी के टैंकर चालक की मौत हो गई । मसूरी-देहरादून मार्ग पर गज्जी बैंड के पास पानी से भरा टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा । हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी । सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस आपदा राहत उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया । काफी मशक्कत के बाद चालक को खाई से बाहर निकाला गया और तत्काल सिविल अस्पताल मसूरी पहुंचाया गया , जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।

सुबह 6 बजे हुआ दर्दनाक हादसा

मसूरी कोतवाल देवेन्द्र चौहान ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे टैंकर संख्या यूए07-एल-4065 मसूरी झील से पानी भरकर मसूरी की ओर आ रहा था । इसी दौरान गज्जी बैंड के पास वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा । हादसे के समय टैंकर पूरी तरह पानी से भरा हुआ था ।

मृतक की पहचान अक्षय असवाल के रूप में

पुलिस के अनुसार मृतक चालक की पहचान अक्षय असवाल पुत्र प्रेम सिंह असवाल निवासी ग्राम सभा दुधई , ब्लॉक सहसपुर , जनपद देहरादून के रूप में हुई है । उनकी उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है । हादसे की सूचना मिलते ही टैंकर मालिक साहेब सिंह थापली भी मौके पर पहुंच गए । पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है । फिलहाल पुलिस दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच में जुटी हुई है । प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है ।

स्थानीय लोगों ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश और शोक का माहौल है । लोगों का कहना है कि मसूरी-देहरादून मार्ग पर कई जगह तीखे मोड़ , संकरी सड़कें और पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम न होने के कारण दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है । स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मार्ग पर क्रैश बैरियर लगाने , चेतावनी संकेत बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके ।





मसूरी सड़क हादसा, देहरादून न्यूज, मसूरी देहरादून रोड हादसा, पानी का टैंकर खाई में गिरा, मसूरी टैंकर दुर्घटना, अक्षय असवाल मौत, उत्तराखंड सड़क हादसा, मसूरी पुलिस, गज्जी बैंड हादसा, Uttarakhand Hindi News, Mussoorie Accident News


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

    चम्पावत : शिक्षक नियुक्तियों को लेकर शिकायत ! विज्ञप्ति के प्रकाशन पर उठे सवाल , जांच कमेटी गठित ,

    चम्पावत : पाटी ब्लॉक के इस गांव में वायरल फीवर की दस्तक , स्वास्थ्य विभाग ने लगाया शिविर ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in