दर्दनाक हादसा : चलती कार बनी आग का गोला , कांग्रेस नेता समेत चार जिंदा जले
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
राजस्थान - के अजमेर जिले से गुरुवार सुबह एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई । बोराडा थाना क्षेत्र के अराई रोड पर एक चलती कार अचानक आग का गोला बन गई , जिसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई । हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और मातम का माहौल है ।कांग्रेस नेता राम सिंह चौधरी समेत परिवार के चार लोगों की मौत
मृतकों की पहचान कांग्रेसी नेता और पूर्व सरपंच राम सिंह चौधरी , उनकी पत्नी एवं जिला परिषद सदस्य सुरज्ञान , मां पुसी देवी और भांजी महिमा के रूप में हुई है । बताया जा रहा है कि रामसिंह अपनी बीमार मां को अस्पताल लेकर जा रहे थे , तभी रास्ते में कार से अचानक धुआं उठने लगा और कुछ ही पलों में वाहन आग की लपटों में घिर गया ।लोगों को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी भीषण थी कि कार सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल पाया । ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की , लेकिन तब तक पूरी कार जलकर राख हो चुकी थी ।कैसे हुआ हादसा ? हर पहलू की जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही बोराडा थाना पुलिस , अजमेर एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला , एफएसएल और एमओबी टीम मौके पर पहुंची । पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है । सीओ ग्रामीण आयुष वशिष्ठ ने बताया कि तकनीकी खराबी , शॉर्ट सर्किट और अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है । पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा ।
Ajmer Car Fire News, Rajasthan Car Accident, Ram Singh Chaudhary Death, Ajmer Painful Accident, Car Fire Incident Rajasthan, Rajasthan Breaking News, Ajmer News Hindi, कांग्रेस नेता मौत, अजमेर कार हादसा, राजस्थान दर्दनाक हादसा
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: