• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

भाजपा की सादगी पर सवाल ! बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन के 35 गाड़ियों वाले काफिले ने मचाया सियासी बवाल - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-05-29 11:06:43
Share Share Share

भाजपा की सादगी पर सवाल ! बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन के 35 गाड़ियों वाले काफिले ने मचाया सियासी बवाल


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

पीएम मोदी की सादगी वाली अपील पर उठे सवाल , कांग्रेस बोली - नियम सिर्फ जनता के लिए ?
देहरादून ( Dehradun ) - बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरा शुरू होते ही सियासत गरमा गई है । बीजेपी जहां इस दौरे को संगठनात्मक मजबूती और आध्यात्मिक संवाद से जोड़कर पेश कर रही थी , वहीं जौलीग्रांट एयरपोर्ट से निकले लंबे-चौड़े वीआईपी काफिले ने पूरे कार्यक्रम की सादगी पर सवाल खड़े कर दिए हैं । बताया जा रहा है कि नितिन नवीन के स्वागत और सुरक्षा में 35 से ज्यादा गाड़ियां शामिल थीं । काफिले में मुख्यमंत्री समेत कई वरिष्ठ मंत्री , संगठन पदाधिकारी और बीजेपी नेताओं की गाड़ियां भी नजर आईं । एयरपोर्ट पर भारी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे , जिससे पूरा इलाका वीआईपी मूवमेंट में तब्दील हो गया ।

बीजेपी की कथनी-करनी पर कांग्रेस का हमला

इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला है । कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा कि बीजेपी नेताओं की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का फर्क है । एक तरफ जनता को पेट्रोल बचाने, सादगी अपनाने और छोटे काफिलों की नसीहत दी जाती है , जबकि दूसरी तरफ नेताओं के लिए दर्जनों गाड़ियों का काफिला निकाला जाता है । गरिमा दसौनी ने सवाल उठाया कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को गंभीरता से लिया गया होता तो नेताओं और पदाधिकारियों को सीमित संख्या में वाहन इस्तेमाल करने के निर्देश पहले ही जारी किए जाने चाहिए थे । उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब जनता पूछ रही है कि क्या सादगी और ईंधन बचत के नियम सिर्फ आम लोगों के लिए ही हैं ?

बीजेपी की चुप्पी से बढ़ी चर्चा

फिलहाल इस पूरे मामले पर बीजेपी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है । लेकिन विपक्ष लगातार इसे मुद्दा बनाकर बीजेपी को घेरने में जुटा हुआ है । सोशल मीडिया पर भी लंबा काफिला चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर “
सादगी का संदेश नेताओं पर क्यों लागू नहीं होता ?

गंगा आरती से लेकर संगठन समीक्षा तक रहेगा व्यस्त कार्यक्रम

बता दें कि बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे हैं । इस दौरान वे ऋषिकेश में गंगा आरती में शामिल होंगे , साधु-संतों से मुलाकात करेंगे और सरकार से लेकर संगठन तक के कामकाज की समीक्षा भी करेंगे । पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए कई अहम बैठकों का कार्यक्रम तय किया गया है ।





नितिन नवीन उत्तराखंड दौरा, बीजेपी अध्यक्ष काफिला विवाद, देहरादून बीजेपी खबर, जौलीग्रांट एयरपोर्ट, बीजेपी वीआईपी कल्चर, गरिमा दसौनी बयान, उत्तराखंड राजनीति, बीजेपी कांग्रेस विवाद, नितिन नवीन काफिला, उत्तराखंड हिंदी समाचार


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

    चम्पावत : शिक्षक नियुक्तियों को लेकर शिकायत ! विज्ञप्ति के प्रकाशन पर उठे सवाल , जांच कमेटी गठित ,

    चम्पावत : पाटी ब्लॉक के इस गांव में वायरल फीवर की दस्तक , स्वास्थ्य विभाग ने लगाया शिविर ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in