हड़कंप : युवक की संदिग्ध मौत , पुलिस को बिना सूचना दिए कर दिया अंतिम संस्कार
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
नैनीताल ( Nainital ) - जिले के हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र में एक 40 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है । जानकारी के मुताबिक युवक का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला । हैरानी की बात यह रही कि परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया । जानकारी के अनुसार गौलापार निवासी युवक पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था । बताया जा रहा है कि घर में भी उसका विवाद चल रहा था । बुधवार रात युवक ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली । घटना के बाद परिजनों ने युवक को फंदे से नीचे उतारा और पूरी रात शव घर में ही रखा ।सुबह छह बजे घाट पहुंचकर कर दिया अंतिम संस्कार
पुलिस बोली , प्रथम दृष्टया फांसी का मामला
क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी घटना
हल्द्वानी न्यूज, गौलापार युवक मौत, नैनीताल खबर, संदिग्ध मौत हल्द्वानी, गौलापार आत्महत्या मामला, काठगोदाम पुलिस, उत्तराखंड हिंदी समाचार, हल्द्वानी क्राइम न्यूज, युवक ने लगाई फांसी, नैनीताल ताजा खबर