चम्पावत : पाटी नगर पंचायत में DM का बड़ा एक्शन , जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
चम्पावत से सूरज लडवाल की रिपोर्ट
चुनावी रण में प्रशासन अलर्ट , पाटी नगर पंचायत पर पैनी नजर ।
चम्पावत ( Champawat ) - जिले की नगर पंचायत पाटी निर्वाचन-2026 को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह एक्टिव मोड में नजर आ रहा है । चुनाव को शांतिपूर्ण , निष्पक्ष और निर्विवाद तरीके से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी है । प्रशासन की इस सख्ती से साफ संकेत मिल रहे हैं कि इस बार पाटी नगर पंचायत चुनाव में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या आचार संहिता उल्लंघन पर तत्काल कार्रवाई होगी ।डॉ. आर.के. पाण्डेय बने जोनल मजिस्ट्रेट , पूरे क्षेत्र की कमान संभालेंगे
जारी आदेश के अनुसार राजकीय महाविद्यालय पाटी के प्राचार्य डॉ. आर.के. पाण्डेय को नगर पंचायत पाटी के संपूर्ण निर्वाचन क्षेत्र का जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है । उनके नेतृत्व में कुल चार मतदान केंद्रों और चार मतस्थलों पर पूरी चुनावी प्रक्रिया संचालित कराई जाएगी । प्रशासन ने उन्हें सभी व्यवस्थाओं की निगरानी और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी सौंपी है ।दो सेक्टरों में बांटा गया चुनाव क्षेत्र , अधिकारियों को मिली अहम जिम्मेदारी
नगर पंचायत पाटी क्षेत्र को दो अलग-अलग सेक्टरों में विभाजित किया गया है । प्रशासन ने दोनों सेक्टरों के लिए अनुभवी अधिकारियों की नियुक्ति कर चुनावी तैयारियों को और मजबूत कर दिया है ।वार्ड 01 और 02 की जिम्मेदारी डॉ. के.सी. जोशी को
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोहाघाट के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. के.सी. जोशी को वार्ड संख्या 01 एवं 02 का सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है । उनके अधीन दो मतदान केंद्र और दो मतस्थलों की व्यवस्थाएं रहेंगी ।वार्ड 03 और 04 पर डॉ. मनोज कुमार की नजर
वहीं राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोहाघाट के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मनोज कुमार को वार्ड संख्या 03 एवं 04 की जिम्मेदारी सौंपी गई है । वे अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों और मतस्थलों की व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे ।DM का सख्त निर्देश , तुरंत करें मतदान केंद्रों का निरीक्षण
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी मनीष कुमार ने सभी जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को तत्काल प्रभाव से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय होने के निर्देश दिए हैं । अधिकारियों को मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर पेयजल, बिजली, सुरक्षा , बैरिकेडिंग और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया है ।आदर्श आचार संहिता उल्लंघन पर रहेगी कड़ी नजर
प्रशासन ने साफ कर दिया है कि चुनाव के दौरान आदर्श चुनाव आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराया जाएगा । किसी भी प्रकार की राजनीतिक गतिविधि , अवैध प्रचार या माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर प्रशासन तुरंत कार्रवाई करेगा । चुनावी माहौल को देखते हुए पाटी नगर पंचायत में अब राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज होने लगी हैं ।
Champawat News, Pati Nagar Panchayat Election 2026, Champawat Election News, DM Manish Kumar, Pati Nikay Chunav, Uttarakhand Hindi Samachar, Pati Election Magistrate, Champawat Politics News, Uttarakhand Nikay Chunav 2026, Pati Nagar Panchayat Latest News, Uttarakhand Political News, Election Code of Conduct, Champawat Breaking News
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: