• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home राजनीति

वीडियो : चम्पावत के पाटी नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित नवीन राम ने शक्ति प्रदर्शन के साथ किया नामांकन - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-05-29 20:50:12
Share Share Share

वीडियो : चम्पावत के पाटी नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित नवीन राम ने शक्ति प्रदर्शन के साथ किया नामांकन


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

चम्पावत ( Champawat ) - नवगठित नगर पंचायत पाटी के चुनाव में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं । अध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी नवीन राम ने गुरुवार को समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जोरदार शक्ति प्रदर्शन करते हुए अपना नामांकन दाखिल किया ।वीडियो का लिंक खबर के अंत में दिया गया है । नामांकन के दौरान पाटी बाजार पूरी तरह चुनावी माहौल में रंगा नजर आया । नवीन राम अपने समर्थकों के साथ जुलूस की शक्ल में नामांकन स्थल पहुंचे । इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पूरे क्षेत्र में माहौल को चुनावी रंग दे दिया । वीडियो का लिंक खबर के अंत में दिया गया है । रोड शो में भाजपा के कई स्थानीय नेता , पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे । समर्थकों ने नवीन राम को भारी मतों से विजयी बनाने का दावा भी किया । नामांकन के बाद नवीन राम ने कहा कि नगर पंचायत पाटी के विकास , स्वच्छता , पेयजल , सड़क और युवाओं के लिए बेहतर सुविधाएं उनकी प्राथमिकता रहेंगी । वीडियो का लिंक खबर के अंत में दिया गया है । उन्होंने कहा कि जनता का आशीर्वाद और भाजपा संगठन का सहयोग उन्हें लगातार मिल रहा है । इधर भाजपा समर्थित प्रत्याशी के शक्ति प्रदर्शन के बाद पाटी नगर पंचायत चुनाव में मुकाबला और रोचक होता दिखाई दे रहा है । स्थानीय राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भाजपा ने चुनाव को पूरी ताकत के साथ लड़ने की तैयारी कर ली है , लेकिन ये मुकाबला कांटे का है । वीडियो का लिंक खबर के अंत में दिया गया है । चुनाव में अन्य प्रत्याशी भी पूरे दमखम के साथ मैदान में हैं और अपनी रणनीति बना रहे हैं । इस मुकाबले में कौन , कब , कैसे एक दूसरे को पटखनी देगा , अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है । कुल मिलाकर कहा जाय तो नगर पंचायत पाटी में ऊंट किस करवट बैठेगा , कुछ कहा नहीं जा सकता है ।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर टच करें



यूट्यूब पर देखें - https://youtu.be/pmcXiX9Z0FE?si=iVfNTc4FfY4q0yCl


फेसबुक पर देखें - https://www.facebook.com/share/v/17ikfh4SJN/


Video:

Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    राजनीति : लोहाघाट में अभी से गरमाई चुनावी बिसात , चाय के नुक्कड़ पर शुरू हुई सियासी चकल्लस ,

    राजनीति : सतीश पांडेय की बढ़ती सक्रियता के क्या हैं सियासी मायने ? लोहाघाट में शुरू हुआ चुनावी चकल्लस ,

    बड़ी खबर : धारचूला से लोहाघाट , सल्ट-जागेश्वर तक BJP में हलचल ! जानिए , 2027 में किसका कटेगा टिकट , किसकी होगी एंट्री ? ,

    राजनीति : 2027 से पहले चम्पावत में यूकेडी का बड़ा दांव , राजेंद्र पुनेठा को मिली जिले की कमान ,

    बड़ी खबर : लोहाघाट विधानसभा से कांग्रेसी नेता मुन्ना ढेक ने ठोकी दावेदारी , विधायक खुशाल अधिकारी ने कह दी बड़ी बात ,

    राजनीति : चम्पावत में सियासी बिसात बिछनी शुरू ! CM धामी यहीं से लड़ेंगे तो क्या लोहाघाट में चलेगा ब्राह्मण कार्ड ? ये नाम भी चर्चा में ,

    राजनीति : BJP में टिकट कटने की आहट ? रिपोर्ट में नाराजगी का दावा ,

    राजनीति : लोहाघाट में खुशाल अधिकारी , अब चम्पावत पर सस्पेंस ! कांग्रेस का ब्राह्मण चेहरा कौन होगा ? ,

    2027 का सियासी गणित ! चम्पावत में धामी , तो लोहाघाट से ब्राह्मण चेहरा ? इस नाम की चर्चा तेज ,

    राजनीति : चम्पावत में धामी की एंट्री तो लोहाघाट में कौन होगा भाजपा का ब्राह्मण चेहरा ? चुनावी गलियारों में तेज हुई चर्चाएं ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in