बड़ा घोटाला : घटिया सड़क , डबल भुगतान और रिकॉर्ड गायब ! प्रधान पर गिरी गाज , पद से बर्खास्त
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
हरिद्वार ( Haridwar ) - जिले के लक्सर विकासखंड की ग्राम पंचायत अकोढ़ा खुर्द में विकास कार्यों के नाम पर बड़ा खेल सामने आया है । सीसी सड़क निर्माण में घटिया सामग्री , फर्जी भुगतान और सरकारी रिकॉर्ड गायब होने के मामले में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने ग्राम प्रधान बसंती देवी को पद से हटाने के आदेश जारी कर दिए हैं ।जांच में खुला भ्रष्टाचार का पिटारा
कश्यप बस्ती में कराए गए सीसी सड़क निर्माण कार्य की शिकायत मिलने पर प्रशासन ने जांच बैठाई । जांच रिपोर्ट में सड़क निर्माण की गुणवत्ता बेहद खराब पाई गई । कई जगह सड़क टूटती नजर आई , जबकि नाली निर्माण में भी तकनीकी मानकों की अनदेखी सामने आई । सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह रहा कि एक ही सड़क को अलग-अलग दिखाकर भुगतान निकालने का मामला भी जांच में सामने आया है ।जांच में गायब मिले अहम दस्तावेज
जांच टीम ने जब ग्राम पंचायत के वित्तीय रिकॉर्ड मांगे तो पंचायत प्रशासन जरूरी दस्तावेज पेश ही नहीं कर पाया । बैंक पासबुक , कैशबुक , स्टॉक रजिस्टर , कार्य पंजिका समेत वित्तीय वर्ष 2022-23 और 2023-24 के कई रिकॉर्ड गायब मिले । इतना ही नहीं , ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर दर्ज सूचनाओं और धरातल पर हुए कार्यों में भी भारी अंतर पाया गया ।निजी लोगों को पहुंचाया फायदा
रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि कुछ सड़कें सार्वजनिक हित के बजाय निजी व्यक्तियों को लाभ पहुंचाने के लिए बनाई गईं । कई निर्माण कार्य निजी भूमि और व्यक्तिगत रास्तों तक सीमित पाए गए , जो नियमों के खिलाफ है ।ग्राम विकास अधिकारी की भूमिका भी संदिग्ध
जांच में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी शंकरदीप की भूमिका भी सवालों के घेरे में आ गई है । अभिलेखों के रखरखाव और रिकॉर्ड प्रस्तुत करने में गंभीर लापरवाही पाई गई है । प्रशासन अब अन्य कर्मचारियों और अधिकारियों की भूमिका की भी जांच कर रहा है ।खुलासे के बाद डीएम का सख्त संदेश
उत्तराखंड पंचायतीराज अधिनियम 2016 की धारा 138(1) के तहत कार्रवाई करते हुए डीएम मयूर दीक्षित ने प्रधान बसंती देवी को पद से हटा दिया है । साथ ही वित्तीय अनियमितताओं में खर्च हुई सरकारी धनराशि की वसूली के निर्देश भी दिए गए हैं । डीएम ने साफ कहा कि विकास कार्यों में भ्रष्टाचार , लापरवाही और जनता के पैसे की बंदरबांट किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।
Haridwar News, Laksar News, Akodha Khurd Gram Panchayat, Basanti Devi Removed, Haridwar Panchayat Scam, CC Road Corruption, Uttarakhand Hindi Samachar, DM Mayur Dixit, Panchayat Corruption Uttarakhand, Gram Pradhan Removed, Laksar Development Scam, Uttarakhand News Hindi
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: