मर्डर : चम्पावत के पाटी ब्लॉक में हुए हत्याकांड में बड़ा फैसला ! दोषी को आजीवन कारावास
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
चम्पावत ( Champawat ) - जिले के पाटी विकासखंड के पनिया गांव में 14 फरवरी 2024 की शाम उस वक्त सनसनी फैल गई थी , जब कजीना निवासी ग्राम प्रधान सुरेश चंद्र जोशी के बेटे अखिलेश जोशी उर्फ खिलेश (30) की बेरहमी से हत्या कर दी गई । आरोप है कि बबलू सिंह मेहता ने पाटी के पनिया गांव में चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर युवक को मौत के घाट उतार दिया था ।
कोर्ट में चली लंबी सुनवाई , आखिरकार आया फैसला
चार्जशीट दाखिल होने के बाद मामला सत्र न्यायालय पहुंचा , जहां कई महीनों तक सुनवाई चली । अदालत ने गवाहों के बयान , परिस्थितिजन्य साक्ष्यों और अन्य दस्तावेजों का गहन परीक्षण किया ।
पाटी हत्या कांड, चंपावत न्यूज, उत्तराखंड हिंदी समाचार, प्रधान के बेटे की हत्या, बबलू सिंह मेहता, खिलानंद जोशी हत्या मामला, चंपावत कोर्ट फैसला, उत्तराखंड क्राइम न्यूज, पाटी क्षेत्र हत्याकांड, Uttarakhand Crime News, Champawat Murder Case, Hindi News Uttarakhand
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: