लोहाघाट में मजबूत हो रही है UKD ? बैठक में हुए बड़े फैसले
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
चम्पावत से सूरज लडवाल की रिपोर्ट
लोहाघाट में UKD का शक्ति प्रदर्शन ! नई टीम का गठन , पानी-सड़क-स्वास्थ्य के मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी ।
बाराकोट ब्लॉक को मिला नया महामंत्री , कई लोगों ने थामा उत्तराखंड क्रांति दल का दामन ।
चम्पावत ( Champawat ) - उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने और जन मुद्दों को लेकर बड़ा अभियान छेड़ने का ऐलान किया है । लोहाघाट स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित मासिक बैठक में संगठन विस्तार के साथ-साथ क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ संघर्ष तेज करने की रणनीति बनाई गई । बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष मनोज जोशी ने की , जबकि जिला प्रभारी प्रहलाद सिंह मेहता विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे । कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रमेश बिष्ट ने किया ।संगठन विस्तार पर बड़ा फैसला , ललित पालीवाल बने बाराकोट ब्लॉक महामंत्री
बैठक में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के लिए कार्यकारिणी का विस्तार किया गया । इस दौरान ललित पालीवाल को बाराकोट ब्लॉक का महामंत्री निर्वाचित किया गया । वहीं हरीश भंडारी , नारायण सिंह अधिकारी सहित कई लोगों ने उत्तराखंड क्रांति दल की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी में विश्वास जताया ।पानी , सड़क और स्वास्थ्य के मुद्दों पर होगा बड़ा जन आंदोलन
बैठक में क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं पर गंभीर चर्चा हुई । नेताओं ने कहा कि लोहाघाट में लगातार बनी हुई पेयजल संकट , सरयू जल योजना में हो रही देरी , राष्ट्रीय राजमार्ग पर अधूरे पड़े कलमठ , तथा सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति को लेकर पार्टी जल्द ही जनता के बीच जाएगी । यूकेडी नेताओं ने स्पष्ट किया कि पार्टी अब केवल बैठकों तक सीमित नहीं रहेगी , बल्कि जन समस्याओं को लेकर सीधे जनता के साथ संवाद स्थापित कर आंदोलनात्मक रणनीति अपनाएगी ।प्रचार-प्रसार तेज करने का निर्णय , बूथ स्तर तक पहुंचेगा संगठन
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पार्टी के प्रचार-प्रसार को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा । सोशल मीडिया , जनसंपर्क अभियानों और गांव स्तर पर बैठकों के माध्यम से संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया । बैठक में संरक्षक मंडल सदस्य गिरधर अधिकारी , भुवन खर्कवाल , जिला उपाध्यक्ष शिवराज बोहरा , पाटी एवं लोहाघाट ब्लॉक प्रभारी महेश डिक्टिया , भुवन चंद्र बिष्ट , सैनिक प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत , युवा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष सौरभ देऊपा , विधानसभा अध्यक्ष दरवान रजवार , पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेंद्र पुनेठा , कार्यालय प्रभारी प्रहलाद सिंह बिष्ट , नारायण सिंह अधिकारी , गोविंद बगोली सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे ।जनता के मुद्दों पर मुखर होगी यूकेडी
बैठक के अंत में नेताओं ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल राज्य निर्माण की मूल भावना और क्षेत्रीय हितों की रक्षा के लिए संघर्षरत है तथा आने वाले समय में जनता की आवाज को और मजबूती से उठाया जाएगा ।
उत्तराखंड क्रांति दल लोहाघाट, UKD Lohaghat Meeting, Champawat News, Lohaghat News, Uttarakhand Kranti Dal, लोहाघाट पानी समस्या, सरयू जल योजना, चम्पावत समाचार, उत्तराखंड राजनीति, बाराकोट ब्लॉक महामंत्री, UKD संगठन विस्तार, Uttarakhand Hindi Samachar, लोहाघाट विधानसभा, उत्तराखंड न्यूज, Champawat Political News, Lohaghat Political News.
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: