• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home राजनीति

राजनीति : पाटी नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद में 1 और वार्ड में 2 की नाम वापसी - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-05-31 20:20:41
Share Share Share

राजनीति : पाटी नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद में 1 और वार्ड में 2 की नाम वापसी


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

चम्पावत से सूरज लडवाल की रिपोर्ट
अब अध्यक्ष पद के लिए 3 और वार्डों में 14 प्रत्याशी मैदान में ।
चम्पावत ( Champawat ) - जिले की नवगठित नगर पंचायत पाटी में सामान्य निर्वाचन-2026 को लेकर अब राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमा चुका है । संभावित प्रत्याशियों ने बढ़-चढ़कर नामांकन पत्र खरीदे और दाखिल किए , जिसके बाद अब 3 नामांकन पत्रों की वापसी भी हुई है । जिससे अब पूरी तस्वीर साफ हो चुकी है और साफ संकेत मिल रहे हैं कि इस बार नगर पंचायत का पहला चुनाव बेहद रोमांचक और दिलचस्प होने वाला है । नगर पंचायत बनने के बाद पहली बार हो रहे इस चुनाव को लेकर आम जनता , युवा वर्ग और राजनीतिक दलों में जबरदस्त उत्साह दिखाई दे रहा है । पाटी बाजार की चाय की दुकानों से लेकर गांव की चौपालों तक हर जगह अब सिर्फ चुनावी समीकरणों और संभावित जीत-हार की चर्चाएं सुनाई दे रही हैं ।

अध्यक्ष पद के हुए थे 4 नामांकन , अब 1 की नाम वापसी

निर्वाचन अधिकारी अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अध्यक्ष पद के लिए कुल 7 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई थी , जिनमें से 4 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया था , चारों नामांकन सही पाए गए हैं । लेकिन अब अध्यक्ष पद से नारायण राम ने अपना नाम वापस ले लिया है । अब मैदान में उतरने वालों में नारायण लाल पुत्र सुंदर लाल , नवीन राम और पार्वती देवी शामिल हैं ।

4 वार्डों के लिए 16 लोगों ने किया था नामांकन , अब 2 की नाम वापसी

नगर पंचायत पाटी में वार्ड सदस्य पद के लिए भी लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है । निर्वाचन अधिकारी दिनेश सिंह दिगारी के अनुसार अलग-अलग वार्डों से कुल 16 नामांकन दाखिल किए गए थे , जांच के दौरान सभी 16 नामांकन सही पाए गए हैं । लेकिन अब दो लोगों की नाम वापसी हुई है । रानीचौड़ वार्ड से सुनीता और जौलाड़ी वार्ड से सोनी बिष्ट ने अपना नाम वापस लिया है ।

जानिए अब किस वार्ड में कितने दावेदार



वार्ड संख्या 1 ( रानीचौड़ )

खीमा , रुकमणी देवी और शांति देवी ।

वार्ड संख्या 2 ( जौलाड़ी )

दिनेश सिंह मेहता , कमल बिष्ट, मनीषा मेहता , बबलू सिंह और विवेक बिष्ट ।

वार्ड संख्या 3 ( न्यू कॉलोनी )

दीपक चंद्र सोराड़ी , संजय प्रसाद , नवल पचौली और विनोद सोराड़ी ।

वार्ड संख्या 4 ( पूनाकोट )

मनीषा पत्नी चंचल कुमार और संगीता पत्नी राजेंद्र प्रसाद ।

अब कुल मिलाकर 4 वार्डों में 14 प्रत्याशी मैदान में उतरेंगे ।

1 जून को होगा चुनाव चिन्हों का आबंटन

1 जून को पूर्वाह्न 10 बजे से चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा । चुनाव चिन्ह मिलने के बाद पाटी में प्रचार अभियान पूरी रफ्तार पकड़ने की संभावना जताई जा रही है । कई संभावित प्रत्याशी गांव-गांव जाकर जनसंपर्क अभियान शुरू कर चुके हैं , जबकि कुछ उम्मीदवार रणनीतिक बैठकों के जरिए अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटे हैं ।

9 जून को मतदान के बाद 11 जून का रहेगा इंतजार

नगर पंचायत पाटी चुनाव के लिए 9 जून को मतदान कराया जाएगा , जबकि 11 जून को मतगणना होगी । जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है , वैसे-वैसे पाटी का राजनीतिक तापमान भी चढ़ता जा रहा है । लोग अपने समर्थित प्रत्याशियों को लेकर खुलकर सामने नहीं आए हैं , लेकिन अंदरखाने बैठकों और समीकरणों का दौर जारी है । चुनाव चिन्ह मिलते ही लोग अपने प्रत्याशियों के साथ खुलकर सामने आने लगेंगे । स्थानीय लोगों का मानना है कि नगर पंचायत पाटी का पहला चुनाव क्षेत्र की राजनीति में बड़े बदलाव ला सकता है । अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है , चुनावी ऊंट किस करवट बैठेगा और पाटी की जनता किसे अपना पहला नगर पंचायत प्रतिनिधि चुनती है ।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    राजनीति : लोहाघाट में अभी से गरमाई चुनावी बिसात , चाय के नुक्कड़ पर शुरू हुई सियासी चकल्लस ,

    राजनीति : सतीश पांडेय की बढ़ती सक्रियता के क्या हैं सियासी मायने ? लोहाघाट में शुरू हुआ चुनावी चकल्लस ,

    बड़ी खबर : धारचूला से लोहाघाट , सल्ट-जागेश्वर तक BJP में हलचल ! जानिए , 2027 में किसका कटेगा टिकट , किसकी होगी एंट्री ? ,

    राजनीति : 2027 से पहले चम्पावत में यूकेडी का बड़ा दांव , राजेंद्र पुनेठा को मिली जिले की कमान ,

    बड़ी खबर : लोहाघाट विधानसभा से कांग्रेसी नेता मुन्ना ढेक ने ठोकी दावेदारी , विधायक खुशाल अधिकारी ने कह दी बड़ी बात ,

    राजनीति : चम्पावत में सियासी बिसात बिछनी शुरू ! CM धामी यहीं से लड़ेंगे तो क्या लोहाघाट में चलेगा ब्राह्मण कार्ड ? ये नाम भी चर्चा में ,

    राजनीति : BJP में टिकट कटने की आहट ? रिपोर्ट में नाराजगी का दावा ,

    राजनीति : लोहाघाट में खुशाल अधिकारी , अब चम्पावत पर सस्पेंस ! कांग्रेस का ब्राह्मण चेहरा कौन होगा ? ,

    2027 का सियासी गणित ! चम्पावत में धामी , तो लोहाघाट से ब्राह्मण चेहरा ? इस नाम की चर्चा तेज ,

    राजनीति : चम्पावत में धामी की एंट्री तो लोहाघाट में कौन होगा भाजपा का ब्राह्मण चेहरा ? चुनावी गलियारों में तेज हुई चर्चाएं ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in