• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

सड़क हादसा : बस और डंपर की टक्कर ! बस पलटी , एक महिला की मौत , 38 घायल - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-06-01 18:08:49
Share Share Share

सड़क हादसा : बस और डंपर की टक्कर ! बस पलटी , एक महिला की मौत , 38 घायल


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

हरिद्वार ( Haridwar ) - जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया । कोतवाली नगर हरिद्वार क्षेत्र के सप्तऋषि चौकी के सामने श्रीराम पंजाबी ढाबे के पास राजस्थान के नागौर जिले के श्रद्धालुओं से भरी एक बस को पीछे से डंपर ने टक्कर मार दी । टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई , जबकि 38 लोग घायल हो गए हैं ।

हाईवे पर मुड़ते समय हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार , राजस्थान के नागौर जिले से 45 श्रद्धालु पूर्णिमा स्नान के लिए हरिद्वार आए थे । श्रद्धालु भूपतवाला स्थित घांची धर्मशाला में ठहरे हुए थे । रविवार सुबह तीन बसों में सवार होकर वे वापस नागौर लौट रहे थे । इसी दौरान बस संख्या AR06-C-0963 धर्मशाला से निकलकर सर्विस लेन से हाईवे पर हरिद्वार की ओर मुड़ रही थी । तभी देहरादून से हरिद्वार की दिशा में आ रहे डंपर संख्या UK08-CB-8077 ने बस के पिछले हिस्से में जोरदार टक्कर मार दी , जिससे बस पलट गई ।

पुलिस ने तत्काल शुरू किया राहत एवं बचाव कार्य

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची । पुलिस कर्मियों ने घायलों को तत्काल बस से बाहर निकालकर जिला मेला अस्पताल और महिला अस्पताल हरिद्वार भेजा । घायलों में 30 महिलाएं , 6 पुरुष और 2 बालिकाएं शामिल हैं । सभी घायलों का उपचार अस्पताल में जारी है ।

एक महिला श्रद्धालु की मौत

हादसे में एक महिला श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई । मृतका के शव को जिला अस्पताल हरिद्वार की मोर्चरी में रखा गया है । पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है ।






Haridwar Bus Accident, Haridwar Road Accident, Rajasthan Pilgrims Bus Accident, Nagaur Pilgrims Accident, Haridwar Latest News, Uttarakhand News, Haridwar Highway Accident, Bus Dumper Collision Haridwar, Sapt Rishi Chowki Accident, Haridwar Full Moon Bath Pilgrims, Uttarakhand Hindi Samachar, Haridwar Breaking News, Rajasthan Devotees Accident, Haridwar Bus Overturns


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

    चम्पावत : शिक्षक नियुक्तियों को लेकर शिकायत ! विज्ञप्ति के प्रकाशन पर उठे सवाल , जांच कमेटी गठित ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in