चम्पावत में गूंजा हरि नाम , सिल्योडीगूंठ की श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालुओं का सैलाब
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
चम्पावत से सूरज लडवाल की रिपोर्ट
सिल्यौड़ी गूंठ में सात दिवसीय कथा में कृष्ण लीलाओं का होगा दिव्य रसपान ।
चम्पावत ( Champawat ) -जनपद स्थित ग्राम पंचायत सिल्यौड़ी गूंठ में आगामी 1 जून से 7 जून 2026 तक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का भव्य आयोजन शुरू हो चुका है । श्री गुरु गोरखनाथ जी की असीम कृपा से आयोजित इस धार्मिक महायज्ञ में भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का रसपान कराने के लिए प्रसिद्ध कथा वाचक व्यास गिरीश चन्द्र जोशी श्रद्धालुओं को कथा अमृत से सराबोर कर रहे हैं ।धर्म , भक्ति और आस्था का बनेगा महाकुंभ
आयोजन समिति के अनुसार कथा का आयोजन श्री गुरु गोरखनाथ मंदिर प्रांगण सिल्योड़ीगूंठ में चल रहा है । सात दिनों तक चलने वाले इस आध्यात्मिक महोत्सव में कथा , भजन , आरती , हवन और विशाल भंडारे का आयोजन होगा । क्षेत्र सहित दूर-दराज के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है ।कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ
धार्मिक आयोजन का शुभारंभ 1 जून 2026 को सुबह 8 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ । अब प्रतिदिन गणेश पूजन , नवग्रह पूजन , सर्वतोभद्र पूजन और अन्य वैदिक अनुष्ठान संपन्न होंगे ।रोजाना कथा , आरती और भजन से भक्तिमय होगा माहौल
आयोजन के दौरान प्रतिदिन दोपहर 12:30 बजे से श्रीमद्भागवत कथा प्रवचन होगा , जबकि शाम 4 बजे आरती एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा । इसके अलावा शाम 7 बजे से हरि इच्छा तक भजन-कीर्तन और संध्या आरती का आयोजन होगा ।पूर्णाहुति हवन और विशाल भंडारे के साथ होगा समापन
सात दिवसीय कथा सप्ताह का समापन 7 जून 2026 को सुबह 9 बजे पूर्णाहुति हवन और दोपहर 2 बजे विशाल भंडारे के साथ होगा । आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में सपरिवार पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है ।गांव से लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह
श्रीमद्भागवत कथा की घोषणा के बाद सिल्यौड़ी गुंठ और आसपास के क्षेत्रों में धार्मिक उत्साह का माहौल है । ग्रामीणों का कहना है कि इस प्रकार के आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना , सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं । समस्त ग्राम पंचायत द्वारा आयोजित इस कथा सप्ताह में श्रद्धालुओं को सादर आमंत्रित किया गया है । आयोजन समिति ने अधिक से अधिक लोगों से कथा स्थल पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का श्रवण करने का आग्रह किया है ।
श्रीमद्भागवत कथा चम्पावत, श्रीमद्भागवत कथा 2026, सिल्यौड़ी गुंठ कथा सप्ताह, गुरु गोरखनाथ मंदिर सिल्यौड़ी, चम्पावत धार्मिक समाचार, उत्तराखंड धार्मिक आयोजन, भागवत कथा उत्तराखंड, कृष्ण कथा चम्पावत, गिरीश चन्द्र जोशी कथा वाचक, कलश यात्रा चम्पावत, धार्मिक कार्यक्रम उत्तराखंड, भंडारा चम्पावत, उत्तराखंड हिंदी समाचार, Champawat Bhagwat Katha, Uttarakhand Religious News, Shrimad Bhagwat Katha 2026, Gorakhnath Mandir Champawat.
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: