• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home क्राइम

हजारीबाग डबल मर्डर : दुष्कर्म का विरोध करने पर किशोरी और 3 वर्षीय भाई की हत्या , आरोपी गिरफ्तार - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-06-03 23:39:32
Share Share Share

हजारीबाग डबल मर्डर : दुष्कर्म का विरोध करने पर किशोरी और 3 वर्षीय भाई की हत्या , आरोपी गिरफ्तार


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

झारखंड ( Jharkhand ) - के हजारीबाग जिले में 14 वर्षीय किशोरी और उसके तीन वर्षीय भाई की निर्मम हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है । पुलिस ने मुख्य आरोपी संजित पासवान को गिरफ्तार कर लिया है । जांच में सामने आया है कि आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था और विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी । राज खुलने के डर से उसने तीन वर्षीय भाई को भी मौत के घाट उतार दिया ।

दुष्कर्म में नाकाम होने पर दोनों मासूमों की ली जान

पुलिस के मुताबिक , आरोपी 27 मई को दोनों बच्चों को स्कूटी पर घुमाने और नया मोबाइल दिलाने का झांसा देकर सिंदूर गांव स्थित श्मशान घाट ले गया । वहां किशोरी के साथ जबरदस्ती की कोशिश की गई । विरोध करने पर आरोपी ने उसकी हत्या कर दी और गवाह खत्म करने के लिए उसके छोटे भाई का भी गला घोंट दिया ।

कुएं से बरामद हुआ मासूम का शव

आरोपी ने तीन वर्षीय बच्चे के शव को प्लास्टिक के बोरे में भरकर कुएं में फेंक दिया । एसआईटी ने 31 मई को किशोरी का शव बरामद किया , जबकि एक जून को कुएं से बच्चे का शव मिला । मामले की जांच में एफएसएल, डॉग स्क्वायड और सीसीटीवी फुटेज ने अहम भूमिका निभाई ।

सीसीटीवी फुटेज से खुला राज

सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति दोनों बच्चों को स्कूटी पर ले जाता दिखाई दिया । तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर उसकी पहचान वाहन शोरूम कर्मचारी संजित पासवान के रूप में हुई । पुलिस ने आरोपी को जिले से फरार होने की कोशिश के दौरान गिरफ्तार कर लिया । उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त स्कूटी और प्लास्टिक का बोरा भी बरामद कर लिया गया है । पुलिस का दावा है कि वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोहरे हत्याकांड की गुत्थी पूरी तरह सुलझा ली गई है ।






Hazaribagh Double Murder Case, Jharkhand Crime News, Sanjit Paswan Arrested, Minor Girl Murder Case, Hazaribagh News, Jharkhand Police, Rape Attempt Murder, Double Murder Case Jharkhand, Crime News Hindi, Hazaribagh SIT Investigation


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    मर्डर : चम्पावत के पाटी ब्लॉक में हुए हत्याकांड में बड़ा फैसला ! दोषी को आजीवन कारावास ,

    क्राइम : नाबालिग के अवैध गर्भपात का खुलासा , 2 गिरफ्तार ,

    सनसनीखेज : नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप , एक गिरफ्तार ,

    पिथौरागढ़ : पत्नी की हत्या , पति ने दुपट्टे से गला घोंटा फिर चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट ,

    शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला दरिंदा गिरफ्तार ,

    शर्मनाक : नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म करने वाला भाजयुमो नेता गिरफ्तार ,

    क्राइम : पति ने सिर पर डंडा मारकर पत्नी को मार डाला ,

    जीजा के मर्डर के बाद साला बहन से बोला , इसे कहते हैं असली मर्डर ,

    हत्या : पिता के साथ पी शराब , फिर पिता को ही टपका डाला ,

    हत्याकांड : राजा रघुवंशी हत्याकांड की सुलझ गई गुत्थी , लेकिन केस में आया नया मोड़ ? ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in