• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

बड़ी खबर : उत्तराखंड की लेडी ड्रग डॉन गिरफ्तार ! महीनों से पुलिस को दे रही थी चकमा - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-06-04 15:37:12
Share Share Share

बड़ी खबर : उत्तराखंड की लेडी ड्रग डॉन गिरफ्तार ! महीनों से पुलिस को दे रही थी चकमा


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

उत्तरकाशी ( Uttarkashi ) - पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी चोट करते हुए लंबे समय से फरार चल रही कुख्यात महिला ड्रग माफिया मेहराज को देहरादून स्थित उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार और ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत यह बड़ी कार्रवाई की गई ।

स्मैक तस्करी मामले में खुला था नाम

अप्रैल 2026 में कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस ने स्मैक तस्करी करते हुए विनोद लाल और शुभम नामक दो युवकों को गिरफ्तार किया था । पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों आरोपी स्मैक की खरीदारी मेहराज से करते थे । इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया ।

गिरफ्तारी से बचने को बदल रही थी ठिकाने

पुलिस के अनुसार मेहराज लगातार अपने ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रही थी । कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने सटीक सूचना के आधार पर 3 जून 2026 को देहरादून में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया ।

गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज

मेहराज का नाम लंबे समय से स्मैक और अन्य मादक पदार्थों की तस्करी में सामने आता रहा है । उसके खिलाफ देहरादून और उत्तरकाशी में एनडीपीएस एक्ट , गैंगस्टर एक्ट , गुंडा अधिनियम समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं । देहरादून पुलिस भी उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई कर चुकी है ।

नशा तस्करों पर जारी रहेगा पुलिस का शिकंजा

उत्तरकाशी पुलिस ने साफ किया है कि देवभूमि को नशा मुक्त बनाने के अभियान के तहत ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और किसी भी हाल में नशे के कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा ।





उत्तरकाशी पुलिस, महिला ड्रग माफिया गिरफ्तार, मेहराज गिरफ्तार, ऑपरेशन प्रहार, ड्रग्स फ्री देवभूमि, उत्तरकाशी न्यूज, देहरादून ड्रग्स तस्करी, स्मैक तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट, उत्तराखंड क्राइम न्यूज, गैंगस्टर मेहराज, Uttarkashi Police, Drug Mafia Arrested


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

    चम्पावत : शिक्षक नियुक्तियों को लेकर शिकायत ! विज्ञप्ति के प्रकाशन पर उठे सवाल , जांच कमेटी गठित ,

    चम्पावत : पाटी ब्लॉक के इस गांव में वायरल फीवर की दस्तक , स्वास्थ्य विभाग ने लगाया शिविर ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in