• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home देश - दुनियां

ये हत्या है या आत्महत्या , घर में लटके मिले 5 शव - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2024-07-01 20:55:39
Share Share Share

ये हत्या है या आत्महत्या , घर में लटके मिले 5 शव


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

मध्यप्रदेश - के ज़िला अलीराजपुर से एक दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आ रही है । यहां सौंडवा थाने के रावडी गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई । मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चों के शव घर में फंदे से झूलते बरामद हुए हैं । ये हत्या है या फिर आत्महत्या , पुलिस इसकी जांच में जुटी है । बहरहाल , एक भरे-पूरे परिवार की मौत से इलाका थर्रा गया है और गांव में मातम छा गया । जिसने भी इस खबर को सुना उसके पैरों तले जमीन खिसक गई । यहां चप्पे - चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात है और कई टीमें इन मौतों का राज तलाशने में लगा दी गई हैं । राकेश , उसकी पत्नी ललिता , बेटी लक्ष्मी और दो बेटे अक्षय और प्रकाश के शव उनके घर में ही बरामद हुए हैं । शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक , मृतकों के शव घर में फंदे पर झूलते मिले हैं । इस गांव में तमाम तरह की चर्चाए हैं । कोई इसे सामूहिक आत्महत्या मान रहा है तो कोई हत्या की आशंका जता रहा है । इस तरह का मामला देखकर पुलिस भी सन्न रह गई है । उधर , मृतकों के परिवार के अन्य लोग और रिश्तेदारों ने पूरे परिवार की हत्या की आशंका जताई है । सोमवार को अचानक सरकारी महकमों के फोन की घंटियां एक साथ बज उठी औऱ जैसे ही गांव में पांच लोगों की मौत की ख़बर सामने आई तो पुलिस और अफसरों की गाड़ियां रावडी गांव की तरफ दौड़ पड़ीं । घर के बाहर भारी भीड़ जुटी थी , लेकिन कोई भी अंदर जाने की जुर्रत नहीं कर पा रहा था । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया । पुलिस ने मौके से साक्ष्य कलेक्ट किए और फॉरेंसिक टीम ने सैंपल लिए हैं । इस खौफनाक घटना से ग्रामीण सहम गए हैं औऱ ग्रामीणों के मन में एक ख़ौफ़ भी घर कर गया है । राकेश के परिवार के दूसरे लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है । उनका आरोप है कि पूरे परिवार की हत्या की गई है । बहरहाल , पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुट गई है । घटना की बाकी तस्वीर जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ़ हो पाएगी ।

आज ही के दिन दिल्ली में भी हुआ था ऐसा -

ये इत्तेफाक ही है कि आज ही के दिन छह साल पहले दिल्ली के बुराड़ी में कुछ इसी तरह की घटना सामने आई थी । जहां एक ही परिवार के दस लोगों के शव घर के अंदर फंदे पर लटके मिले थे । इस घटना ने राजधानी ही नहीं पूरे देश को हिलाकर रख दिया था , और ठीक छह साल बाद उसी तारीख को एमपी के रावडी में पांच लोगों के शव बरामद हुए हैं , तो लोगों का ध्यान दिल्ली की बुराडी घटना की तरफ पहुंचा है । तभी इस केस को भी उसी तरह से देखा जा रहा है । हालांकि इस केस में जांच से पहले किसी तरह के कयास व्यर्थ हैं । पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है । सवाल ये भी है कि इस पूरे परिवार को किसी ने क्यों मारा होगा ?
क्या हाल-फिलहाल में उनकी किसी से कोई गहरी रंजिश हो गई थी ?
अगर उन्होंने खुद को नुकसान पहुंचाया है तो इसकी क्या वजह हो सकती है ?
इन सभी बिंदुओं पर पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है ।अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा ।


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    बिग ब्रेकिंग : बनभूलपुरा में बढ़ी बेचैनी ! सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली , सामने आई अगली तारीख ,

    दर्दनाक सड़क हादसा : मेले से लौट रहे बाइक सवार 3 युवकों की मौत ,

    आत्मनिर्भरता के नाम पर लूट-खसोट ,

    शर्मनाक : हल्दौनी में 6 साल की मासूम से दरिंदगी ! बोरे में मिली लाश , 24 घंटे में आरोपी का एनकाउंटर ,

    वीडियो : तिब्बत से अचानक आया पानी , नेपाल में मची तबाही - 10 की मौत , भारत तक पहुंच सकता है सैलाब ,

    कांवड़ यात्रा : कौन है ये लोग ? क्यों और कहाँ से आये हैं ? ,

    गौहत्या : जंगल में कथित गौहत्या का खुलासा , पुलिस ने मौके से 6 लोगों को पकड़ा ,

    हड़कंप : खेत में रोपा लगाते-लगाते खूनी हो गया विवाद ! पति ने पीट-पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट ,

    ब्रेकिंग : पूर्व माफिया डॉन अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़ , बेटे की दर्दनाक मौत ,

    बिग ब्रेकिंग : NEET बवाल ने ली मंत्री की कुर्सी ! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से मचा सियासी भूचाल ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in