• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Top Banner Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad

Monday, 09-November-2026

Home उत्तराखंड

शहीद : 21 साल की उम्र में देश के लिए कुर्बान हुआ उत्तराखंड का लाल , पढ़िए रोहित रावत की कहानी - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-06-12 09:10:32
Share Share Share

शहीद : 21 साल की उम्र में देश के लिए कुर्बान हुआ उत्तराखंड का लाल , पढ़िए रोहित रावत की कहानी


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

21 वर्षीय अग्निवीर रोहित रावत के शहीद होने से टिहरी में शोक की लहर ।
टिहरी गढ़वाल ( Tehri Garhwal ) - जिले से दुखद खबर सामने आई है । घनसाली क्षेत्र के मेन्डू सिंदवाल गांव निवासी 21 वर्षीय अग्निवीर जवान रोहित रावत जम्मू में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए । उनके बलिदान की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है ।

एक साल पहले ही भारतीय सेना में हुए थे भर्ती

Advertisement
जानकारी के अनुसार रोहित रावत करीब एक वर्ष पहले ही भारतीय सेना में भर्ती हुए थे । वे 20 गढ़वाल राइफल्स में तैनात थे और देश की सुरक्षा में अपनी सेवाएं दे रहे थे । कम उम्र में देश सेवा का संकल्प लेकर सेना में शामिल हुए रोहित ने अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया ।

तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर पहुंचा पैतृक गांव

Advertisement
शुक्रवार शाम शहीद रोहित रावत का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव मेन्डू सिंदवाल पहुंचा । तिरंगे में लिपटे अपने लाल को देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया । गांव में मातम पसरा हुआ है और हर आंख नम दिखाई दी ।

ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि , कहा- बेटे पर गर्व है

Advertisement
शहीद रोहित को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग मेन्डू सिंदवाल पहुंचे । ग्रामीणों ने कहा कि रोहित के जाने का दुख तो हमेशा रहेगा , लेकिन उन्हें इस बात का गर्व है कि उन्होंने इतनी कम उम्र में देश सेवा का रास्ता चुना और राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया ।

हाल ही में अल्मोड़ा के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी भी हुए थे शहीद

Advertisement
गौरतलब है कि हाल ही में उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के रहने वाले लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी भी जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में काउंटर टेररिज्म ऑपरेशन के दौरान शहीद हो गए थे । 25 वर्षीय बीरेश्वर गोस्वामी ऑपरेशन शेरोवाली के तहत मंजाकोट क्षेत्र के घने जंगलों में अभियान के दौरान गहरी खाई में गिर गए थे । घायल अवस्था में उनका रेस्क्यू किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया । लगातार उत्तराखंड के वीर जवानों के बलिदान ने पूरे प्रदेश को भावुक कर दिया है । राज्य अपने इन वीर सपूतों के अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति को हमेशा याद रखेगा ।

Advertisement




Advertisement
अग्निवीर रोहित रावत शहीद, टिहरी समाचार, उत्तराखंड शहीद जवान, घनसाली न्यूज, मेन्डू सिंदवाल गांव, भारतीय सेना समाचार, 20 गढ़वाल राइफल्स, जम्मू में शहीद जवान, उत्तराखंड हिंदी समाचार, रोहित रावत टिहरी, उत्तराखंड सेना समाचार, शहीद रोहित रावत अंतिम संस्कार, लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी, राजौरी ऑपरेशन शेरोवाली, उत्तराखंड ब्रेकिंग न्यूज।


Ad

Other Related posts

    उत्तराखंड में 11 नवंबर को भाई दूज का अवकाश घोषित करने वाला आदेश फर्जी ,

    चम्पावत : पाटी तहसील में धूमधाम से मनाया गया उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस , राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष को किया याद ,

    विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने किया दीपावली महोत्सव का आगाज , 11 नवंबर को निकलेगी भव्य देवी रथ यात्रा ,

    दर्दनाक : छोटी दीपावली पर ड्यूटी से घर लौट रहे वन दरोगा की एक्सीडेंट में दर्दनाक मौत ,

    हत्या : जिसके लिए पति - बच्चों को छोड़ा , उसी ने ले ली जान ! लकड़ी का डंडा , खून से सने कपड़े और जूते के साथ पकड़ा गया आरोपी ,

    चम्पावत : 257 करोड़ से बन रहा महिला स्पोर्ट्स कॉलेज , डीएम ने तीन शिफ्टों में काम कराने के दिए निर्देश ,

    चोरी : धनतेरस से पहले चोरों ने दिया बड़ा झटका , सेना के जवान के घर से लाखों के जेवरात पार ,

    बिग ब्रेकिंग : जैनी प्रकरण में फिर गरमाई उत्तराखंड की सियासत ! प्रेस वार्ता में फूट - फूटकर रोईं जैनी , हरक सिंह रावत पर लगाए गंभीर आरोप ,

    बड़ी खबर : मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल गिरफ्तार ! गंभीर आरोपों में दर्ज है मुकदमा ,

    दुखद : राज्य आंदोलन के प्रमुख स्तंभ , पूर्व विधायक ने दुनिया को कहा अलविदा ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in