• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home देश - दुनियां

सनसनी : उधारी समय पर लौटाएं ! यहां उधारी न देने के विवाद में युवक को बेल्ट से पीटा और बनाया बंधक - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-06-13 20:57:43
Share Share Share

सनसनी : उधारी समय पर लौटाएं ! यहां उधारी न देने के विवाद में युवक को बेल्ट से पीटा और बनाया बंधक


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

मुंबई - के डोंगरी इलाके में दो लाख रुपये की उधारी को लेकर एक 33 वर्षीय युवक के साथ हैवानियत का सनसनीखेज मामला सामने आया है । आरोप है कि युवक को 48 घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया , भूखा-प्यासा रखा गया , चमड़े की बेल्ट से पीटा गया और निर्वस्त्र कर लॉज के कॉरिडोर में चलने के लिए मजबूर किया गया । पुलिस के अनुसार , पीड़ित सचिन रणपिसे (33) ने कुछ समय पहले दो लाख रुपये उधार लिए थे , लेकिन आर्थिक तंगी के कारण समय पर रकम नहीं लौटा सका । इसी बात से नाराज आरोपियों ने उसका अपहरण कर डोंगरी स्थित एमएम रेजीडेंसी लॉज के एक कमरे में 8 जून से 10 जून तक बंधक बनाए रखा । शिकायत के मुताबिक , इस दौरान सचिन को खाना-पानी नहीं दिया गया और बेल्ट से बेरहमी से पीटा गया । किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद उसने 11 जून को डोंगरी पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई । जांच के बाद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर अब्दुल्लाह शौकत भुसारी , जुनैद कायमुद्दीन खान , मोहम्मद साद पठान , अराफात हशम खानानी और साहिल शेख को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात से जुड़ी कुछ सामग्री भी बरामद की है । मामले की जांच जारी है ।

जानिए , समय पर उधारी लौटाना क्यों है जरूरी

उधारी और लेनदेन का संबंध केवल पैसों का नहीं बल्कि विश्वास का भी होता है । यदि किसी से पैसा लिया गया है तो उसे समय पर लौटाने का प्रयास करना चाहिए । वहीं , पैसे की वसूली के लिए कानून हाथ में लेना किसी भी स्थिति में उचित नहीं है । ऐसे विवाद अक्सर रिश्तों , मित्रता और सामाजिक मेलजोल को खत्म कर देते हैं तथा झगड़े और अपराध की वजह बनते हैं । इसलिए लेनदेन के मामलों को बातचीत , समझदारी और कानूनी प्रक्रिया के जरिए समय रहते सुलझाना ही सबसे बेहतर रास्ता है ।





Mumbai Crime News, Dongri Crime News, Loan Dispute Case, Mumbai Kidnapping News, Hostage Case Mumbai, Crime News Hindi, Mumbai Police Action, Loan Recovery Dispute, Latest Crime News, Hindi News, Uttarakhand Hindi Samachar


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    बिग ब्रेकिंग : बनभूलपुरा में बढ़ी बेचैनी ! सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली , सामने आई अगली तारीख ,

    दर्दनाक सड़क हादसा : मेले से लौट रहे बाइक सवार 3 युवकों की मौत ,

    आत्मनिर्भरता के नाम पर लूट-खसोट ,

    शर्मनाक : हल्दौनी में 6 साल की मासूम से दरिंदगी ! बोरे में मिली लाश , 24 घंटे में आरोपी का एनकाउंटर ,

    वीडियो : तिब्बत से अचानक आया पानी , नेपाल में मची तबाही - 10 की मौत , भारत तक पहुंच सकता है सैलाब ,

    कांवड़ यात्रा : कौन है ये लोग ? क्यों और कहाँ से आये हैं ? ,

    गौहत्या : जंगल में कथित गौहत्या का खुलासा , पुलिस ने मौके से 6 लोगों को पकड़ा ,

    हड़कंप : खेत में रोपा लगाते-लगाते खूनी हो गया विवाद ! पति ने पीट-पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट ,

    ब्रेकिंग : पूर्व माफिया डॉन अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़ , बेटे की दर्दनाक मौत ,

    बिग ब्रेकिंग : NEET बवाल ने ली मंत्री की कुर्सी ! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से मचा सियासी भूचाल ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in