• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

देहरादून में भाजपा नेता की हत्या के बाद बवाल , आरोपी के घर में आगजनी और बुलडोजर की कार्रवाई - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-06-14 15:02:09
Share Share Share

देहरादून में भाजपा नेता की हत्या के बाद बवाल , आरोपी के घर में आगजनी और बुलडोजर की कार्रवाई


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

देहरादून ( Dehradun ) - सहसपुर क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में भाजपा नेता एवं ओबीसी मोर्चा के मीडिया प्रभारी विनोद की हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया । पुरानी रंजिश और खेत में पानी लगाने को लेकर हुए विवाद में विनोद की मौत के बाद रविवार को स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों का आक्रोश फूट पड़ा ।

पुरानी रंजिश में हुआ खूनी संघर्ष

पुलिस के अनुसार शनिवार देर रात सरकारी ट्यूबवेल से खेत में पानी लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया । देखते ही देखते मामला हिंसक झड़प में बदल गया । आरोप है कि हमलावरों ने विनोद और उनके भाइयों पर धारदार एवं भारी हथियारों से हमला किया । गंभीर रूप से घायल विनोद ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया ।

हत्या के विरोध में प्रदर्शन , आरोपी के घर में तोड़फोड़

घटना के बाद रविवार सुबह बड़ी संख्या में स्थानीय लोग , बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता गांव में एकत्र हो गए । प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया । इस दौरान आरोपी के मकान में आगजनी और तोड़फोड़ की घटना भी सामने आई ।

प्रशासन ने की जेसीबी कार्रवाई

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन और पुलिस ने भारी सुरक्षा बल तैनात किया । प्रदर्शनकारियों की मांग के बीच प्रशासनिक टीम ने आरोपी के मकान पर जेसीबी से कार्रवाई की । पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई ।

RTI और शिकायतों को लेकर भी चल रहा था विवाद

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था । बताया जा रहा है कि मृतक विनोद ने पूर्व प्रधान के कार्यकाल से जुड़े मामलों में आरटीआई के तहत जानकारी मांगी थी और कई शिकायतें भी दर्ज कराई थीं , जिसके चलते दोनों परिवारों के बीच तनाव बना हुआ था ।

आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश

पुलिस ने हत्या समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है । घटना के बाद से कई आरोपी फरार बताए जा रहे हैं , जिनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है । प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है ।

विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने की परिजनों से मुलाकात

घटना की जानकारी मिलने पर विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान बैरागीवाला पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात की । उन्होंने घटना पर दुख जताते हुए क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की आवश्यकता बताई । फिलहाल गांव में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है , लेकिन तनाव को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है ।






Dehradun BJP Leader Murder, Vinod Murder Case Sahaspur, Bairagiwala Village Incident, Dehradun Crime News, BJP Leader Vinod Death, Sahaspur Violence, Uttarakhand Crime News, Dehradun Breaking News, Bajrang Dal Protest, VHP Protest, Uttarakhand Hindi Samachar.


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    चम्पावत : तमंचे और कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर दबोचा ,

    चरस का खतरनाक खेल ! 14 साल के छात्र ने निगला नशा , ICU में पहुंचा ,

    दुःखद : चम्पावत में पति के सामने पत्नी ने तोड़ा दम , पानी की टंकी साफ करते समय महिला की अचानक मौत ,

    बड़ी खबर : उत्तराखंड में पशुपालन पर संकट ! पशुपालकों ने CM धामी से उठाई बड़ी मांगें , बोले- ठोस कदम नहीं उठे तो पहाड़ों से खत्म हो जाएगा पशुपालन ,

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in