बिग ब्रेकिंग : पूर्व भाजपा विधायक पर फिर शिकंजा ? देर शाम हुई कार्रवाई से सियासी हलचल तेज
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
देहरादून ( Dehradun ) - उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार देर शाम उस समय सनसनी फैल गई जब ज्वालापुर के पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर को देहरादून के बुग्गावाला स्थित उनके आवास से कुछ लोग अपने साथ ले गए । घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है ।चालक ने बताया - अचानक पहुंचे लोग , विधायक को लेकर हुए रवाना
राठौर के चालक शिव कुमार के मुताबिक , शाम को कुछ लोग बोलेरो वाहन से पहुंचे और पूर्व विधायक को अपने साथ बैठाकर तुरंत रवाना हो गए । चालक यह नहीं पहचान सका कि टीम पुलिस , एसओजी या किसी अन्य एजेंसी की थी ।एसएसपी ने हिरासत की पुष्टि की , कारण पर सस्पेंस
घटना की सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम 112 को दी गई । देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने सुरेश राठौर को हिरासत में लिए जाने की पुष्टि की है , लेकिन अब तक गिरफ्तारी की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है । पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है ।पुराने विवादों से फिर चर्चा में राठौर
भाजपा से निष्कासित हो चुके सुरेश राठौर हाल के वर्षों में कई विवादों के चलते सुर्खियों में रहे हैं । अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े आरोपों , सोशल मीडिया पोस्ट और वायरल ऑडियो-वीडियो मामलों में उनके खिलाफ कई एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं । हालांकि कुछ मामलों में उन्हें हाईकोर्ट से अंतरिम राहत भी मिली थी ।सियासी गलियारों में अटकलों का दौर
पूर्व विधायक को अचानक हिरासत में लिए जाने की घटना को लेकर राजनीतिक दलों में चर्चाएं तेज हैं । कुछ लोग इसे राजनीतिक दबाव की रणनीति बता रहे हैं तो कुछ इसे कानून की सामान्य प्रक्रिया मान रहे हैं । देर रात तक पुलिस की ओर से बड़े खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है । फिलहाल नजरें पुलिस के अगले बयान पर टिकी हैं ।
सुरेश राठौर हिरासत, पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर, देहरादून बुग्गावाला, ज्वालापुर विधायक, उत्तराखंड राजनीति, सुरेश राठौर गिरफ्तारी, एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल, अंकिता भंडारी केस, उत्तराखंड ब्रेकिंग न्यूज, Uttarakhand Hindi Samachar, Haridwar News, Dehradun News, BJP Leader Suresh Rathore, Uttarakhand Political News.
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: