देहरादून में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या , फैली सनसनी
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
देहरादून ( Champawat ) - राजधानी देहरादून के पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शिमला रोड स्थित बुड्ढी गांव में देर रात एक अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई । घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला ।भाई ने देखा खून से लथपथ पड़ा था शव
जानकारी के अनुसार बुड्ढी गांव निवासी अधिवक्ता सोहेल देर रात अपने घर में मौजूद थे । इसी दौरान गोली चलने की आवाज सुनाई दी । दूसरे कमरे में मौजूद उनके भाई ने बाहर आकर देखा तो सोहेल खून से लथपथ फर्श पर पड़े थे । गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई । सूचना मिलने पर पुलिस , फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू किए ।आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन
हत्या से नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने शिमला बाईपास रोड पर शव रखकर प्रदर्शन किया । इस दौरान सड़क पर लंबा जाम लग गया । मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया । अधिकारियों के समझाने के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया ।सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमेन्द्र डोभाल मौके पर पहुंचे । पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है और क्षेत्र के लोगों से पूछताछ की जा रही है । मामले के खुलासे के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है ।मृतक के भाई से भी पूछताछ
एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है । पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है । घटना के समय घर में मौजूद मृतक के भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है । हालांकि अभी तक किसी को आरोपी घोषित नहीं किया गया है ।सुरक्षा बढ़ाई गई , जांच जारी
घटना के बाद बुड्ढी गांव और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है । पुलिस लगातार गश्त कर रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है । अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा ।
Dehradun Advocate Murder, Dehradun Crime News, Buddhi Village Murder Case, Patel Nagar Dehradun News, Advocate Shot Dead Dehradun, Dehradun Police Investigation, Uttarakhand Crime News, Shimla Bypass Road Protest, SSP Premendra Dobhal, Dehradun Breaking News, Lawyer Murder Case Uttarakhand.