Firozabad Crime News : पिता ने बेटी की हत्या कर पत्नी पर किया कुल्हाड़ी से हमला , आरोपी गिरफ्तार
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
पारिवारिक विवाद में खूनी खेल , आरोपी गिरफ्तार ।
उत्तर प्रदेश ( UP ) - के फिरोजाबाद जिले के थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र स्थित नीलकंठ कॉलोनी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है । पारिवारिक विवाद के चलते राकेश राठौर नामक व्यक्ति ने अपनी बेटी मुस्कान की धारदार हथियार से हत्या कर दी , जबकि पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया । घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया । मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । वहीं गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर किया गया है । अपर पुलिस अधीक्षक (देहात) अनुज चौधरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है । पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है ।
फिरोजाबाद हत्या कांड, पिता ने बेटी की हत्या, राकेश राठौर, मुस्कान मर्डर केस, फिरोजाबाद क्राइम न्यूज, बसई मोहम्मदपुर, उत्तर प्रदेश अपराध समाचार, Firozabad Crime News, Daughter Murder Case, UP Breaking News