बवाल : सिक्ख श्रद्धालुओं और व्यापारियों के बीच खूनी झड़प , तलवारें चलने का आरोप , NH-07 जाम
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
चारधाम यात्रा के बीच कर्णप्रयाग में तनाव , सड़क पर उतरे स्थानीय लोग ।
चमोली ( Chamoli ) - चारधाम यात्रा के दौरान चमोली जिले के कर्णप्रयाग में मंगलवार को उस समय माहौल गरमा गया , जब राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर स्थानीय व्यापारियों और सिक्ख श्रद्धालुओं के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया । देखते ही देखते कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई ।तलवारों से हमले का आरोप , इलाके में मची अफरा-तफरी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद इतना बढ़ गया कि सिक्ख श्रद्धालुओं के कुछ लोगों द्वारा तलवारों से हमला किए जाने का आरोप लगाया गया । घटना के बाद पंच पुलिया क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया । स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और उन्होंने विरोधस्वरूप राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर जाम लगा दिया ।हाईवे जाम होने से यात्रा मार्ग पर वाहनों का लंबा जाम
स्थानीय लोगों के सड़क पर उतरने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं । चारधाम यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं समेत आम यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा । कुछ समय के लिए क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही ।डीएम और एसपी ने संभाला मोर्चा , लोगों को कराया शांत
घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार मौके पर पहुंचे । अधिकारियों ने स्थानीय लोगों और व्यापारियों से वार्ता कर उन्हें शांत कराया । प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद अवरुद्ध मार्ग को खोल दिया गया और यातायात को पूरी तरह सुचारु कर दिया गया ।दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
जिलाधिकारी गौरव कुमार ने स्पष्ट कहा कि घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा , उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी । उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है ।कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को नहीं मिलेगी छूट
डीएम ने दो टूक कहा कि किसी भी प्रकार की अराजकता फैलाने या कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा । प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ।चारधाम यात्रा के बीच सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
चारधाम यात्रा के चरम सीजन में हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और यात्रा मार्गों पर कानून-व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं । फिलहाल प्रशासन हालात सामान्य होने का दावा कर रहा है , लेकिन घटना की चर्चा पूरे क्षेत्र में बनी हुई है ।
Karnaprayag News, Chamoli News, Karnaprayag Clash, Sikh Pilgrims Controversy, NH-07 Jam News, Chamoli Breaking News, Uttarakhand News Today, Karnaprayag Highway Block, Char Dham Yatra News, Chamoli Violence News, Uttarakhand Hindi Samachar, Karnaprayag Latest Update, Chamoli District News, Uttarakhand Breaking News, National Highway 07 Jam.
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: