• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

उत्तराखंड : हनीमून ट्रिप बनी मौत का सफर ! दो बोतल शराब और यौनवर्धक गोलियों के बाद नवविवाहिता की मौत - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-06-16 20:55:03
Share Share Share

उत्तराखंड : हनीमून ट्रिप बनी मौत का सफर ! दो बोतल शराब और यौनवर्धक गोलियों के बाद नवविवाहिता की मौत


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

होमस्टे के कमरे में मिला महिला का शव , नाक-मुंह से बह रहा था खून ।
देहरादून/मसूरी - उत्तराखंड की वादियों में छुट्टियां मनाने आए एक नवविवाहित आईटी प्रोफेशनल दंपती की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं , जब मसूरी के एक होमस्टे में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई । मृतका की पहचान 27 वर्षीय पी. राधा गायत्री के रूप में हुई है , जो गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थीं । पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को अत्यधिक शराब और यौनवर्धक दवा के सेवन से जुड़ी घटना मान रही है , हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा ।

दिल्ली से मसूरी घूमने आया था नवविवाहित दंपती

पुलिस के अनुसार मूल रूप से आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम निवासी राधा गायत्री की शादी 8 नवंबर 2025 को सौम्या श्रीचरण से हुई थी । दोनों आईटी क्षेत्र से जुड़े हुए थे और दिल्ली में रह रहे थे । साथ समय बिताने के उद्देश्य से दंपती 13 जून को दिल्ली से उत्तराखंड के लिए रवाना हुआ था । ऋषिकेश में कुछ समय बिताने के बाद 14 जून की देर रात वे मसूरी-धनोल्टी मार्ग स्थित टिपरीधार के एक होमस्टे में ठहरे ।

कमरे में मिला दर्दनाक मंजर

पुलिस जांच में सामने आया है कि रात के दौरान दंपती ने शराब का सेवन किया । पति के बयान के अनुसार दोनों ने काफी मात्रा में शराब पी और बाद में यौनवर्धक दवा भी ली । इसके बाद वे सो गए । सोमवार सुबह जब पति की आंख खुली तो उसने पत्नी को बेड के नीचे फर्श पर अचेत अवस्था में पड़ा पाया । महिला के नाक और मुंह से खून बह रहा था । कमरे में खून के निशान भी मिले । घबराए पति ने शोर मचाया , जिसके बाद होमस्टे कर्मचारियों ने पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी ।

मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम

सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस , स्वास्थ्य विभाग की टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे । चिकित्सकीय जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया गया । पुलिस ने कमरे को सील कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए । तलाशी के दौरान कमरे से शराब की खाली बोतलें और यौनवर्धक दवाओं के रैपर बरामद किए गए हैं । फॉरेंसिक टीम ने पूरे घटनास्थल की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई ।

शुरुआती जांच में ब्रेन हैमरेज की आशंका

चिकित्सकीय सूत्रों के अनुसार अत्यधिक शराब और यौनवर्धक दवा के संयुक्त सेवन से शरीर पर गंभीर असर पड़ सकता है । प्रारंभिक स्तर पर आशंका जताई जा रही है कि महिला का रक्तचाप अचानक अत्यधिक बढ़ गया , जिससे ब्रेन हैमरेज जैसी स्थिति उत्पन्न हुई हो सकती है । हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी ।

हर एंगल से जांच कर रही पुलिस

मसूरी के सीओ जगदीश पंत ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष मेडिकल पैनल से पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है , जिसकी वीडियोग्राफी भी होगी । मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है । सास-ससुर मसूरी पहुंच चुके हैं जबकि माता-पिता आंध्र प्रदेश से उत्तराखंड के लिए रवाना हो गए हैं । पुलिस का कहना है कि फिलहाल किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता । दुर्घटनावश मौत , आत्महत्या अथवा अन्य किसी पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है । पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आएगी ।

जानिए , क्या कहते हैं विशेषज्ञ

चिकित्सकों का कहना है कि शराब और किसी भी प्रकार की दवा का सेवन बिना चिकित्सकीय सलाह के करना गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा कर सकता है । विशेष रूप से यौनवर्धक दवाओं का अत्यधिक या अनियंत्रित उपयोग जानलेवा साबित हो सकता है ।






Mussoorie News, Mussoorie Couple Death, Uttarakhand News, Dehradun News, Software Engineer Death, Mussoorie Homestay Incident, Alcohol and Medicine Side Effects, Mussoorie Crime News, Uttarakhand Hindi Samachar, Dhanaulti Road News, Brain Hemorrhage Case, IT Couple News, Mussoorie Latest News, Uttarakhand Breaking News, Mussoorie Police Investigation


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

    चम्पावत : शिक्षक नियुक्तियों को लेकर शिकायत ! विज्ञप्ति के प्रकाशन पर उठे सवाल , जांच कमेटी गठित ,

    चम्पावत : पाटी ब्लॉक के इस गांव में वायरल फीवर की दस्तक , स्वास्थ्य विभाग ने लगाया शिविर ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in