शर्मनाक : कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में बच्चों से मारपीट , दो आरोपी गिरफ्तार
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
हरिद्वार ( Haridwar ) - जिले के रुड़की क्षेत्र के कलियर थाना अंतर्गत दरियापुर गांव में चार नाबालिग बच्चों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है । बताया जा रहा है कि बच्चों पर कोल्ड ड्रिंक चोरी का शक जताया गया था , जिसके बाद उनके साथ मारपीट की गई ।सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है । वीडियो में कुछ लोग बच्चों के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं । घटना के दौरान बच्चे रोते हुए नजर आए । वीडियो सामने आने के बाद हरिद्वार पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की । पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है ।बच्चों की सुरक्षा को लेकर सख्त रुख
पुलिस का कहना है कि कानून को हाथ में लेने की अनुमति किसी को नहीं है । बच्चों के साथ हिंसा , उत्पीड़न या क्रूरता के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी ।
Haridwar News, Roorkee News, Kaliyar News, Dargapur Village News, Child Assault Case, Haridwar Police, Uttarakhand News, Viral Video News, Minor Children Case, Hindi News Uttarakhand
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: