• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Monday, 14-September-2026

Home उत्तराखंड

लापरवाही : पहली बारिश में गड्ढों से भर गई लाखों की सड़क ! डामरीकरण पर बड़ा बवाल , आखिर किसकी जेब में गया सरकारी पैसा ? - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-06-22 20:45:55
Share Share Share

लापरवाही : पहली बारिश में गड्ढों से भर गई लाखों की सड़क ! डामरीकरण पर बड़ा बवाल , आखिर किसकी जेब में गया सरकारी पैसा ?


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

रिखाड़ी-वाछम सड़क का डामर पहली बारिश में बहा ! ग्रामीणों का फूटा गुस्सा , जांच नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी ।
नई सड़क पर गड्ढों की भरमार , सरकारी पैसे की बर्बादी का आरोप ।
बागेश्वर ( Bageshwar ) - जिले के कपकोट क्षेत्र की रिखाड़ी-वाछम मोटर मार्ग पर हाल ही में हुए डामरीकरण कार्य की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा अब खुलकर सामने आ गया है । सड़क बनने के कुछ ही दिनों बाद डामर उखड़ने लगा है और जगह-जगह गड्ढे उभर आए हैं , जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं ।

हल्की बारिश में सड़क बनी तालाब , ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

ग्रामीणों का आरोप है कि पहली ही बारिश में सड़क के बीचों-बीच जलभराव होने लगा है । नई सड़क पर बने गड्ढों और उखड़ती परत ने विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं । लोगों का कहना है कि निर्माण में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है ।

लोनिवि ईई को सौंपा ज्ञापन , ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग

आक्रोशित ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग कपकोट के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है । प्रतिनिधिमंडल ने सड़क की बदहाल स्थिति का मुद्दा प्रमुखता से उठाया ।

जांच नहीं हुई तो होगा आंदोलन

ग्रामीणों ने दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन की बर्बादी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी । यदि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो क्षेत्र की जनता आंदोलन के लिए मजबूर होगी ।

इन ग्रामीणों ने उठाई आवाज

ज्ञापन देने वालों में कमलेश गढ़िया , नवीन जोशी , प्रदीप देवली , प्रकाश कपकोटी , रमेश गढ़िया , धीरज जोशी , गोविंद गढ़िया , विनोद गढ़िया , पवन गढ़िया , विमल जोशी और दर्शन ऐठानी समेत कई ग्रामीण शामिल रहे ।

विभाग ने दिया जांच का भरोसा

अधिशासी अभियंता ने ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच कराने और नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है । अब क्षेत्रवासियों की निगाहें विभागीय जांच और उसके नतीजों पर टिकी हुई हैं ।





Bageshwar News, Kapkot News, Rikhadi Vachham Road, Bageshwar Road Construction, PWD Kapkot, Uttarakhand Road Scam, Kapkot Road Damage, Bageshwar Hindi News, Uttarakhand Hindi Samachar, Road Quality Complaint, PWD Investigation, कपकोट सड़क मामला, बागेश्वर समाचार, रिखाड़ी वाछम मोटर मार्ग


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    सम्मान : सूरज लडवाल का बढ़ा मान , हिंदी सेवा के लिए मिला - हिंदी हितैषी सम्मान ,

    हरतालिका पर सामवेदियों का उपाकर्म , मंत्रोच्चार के बीच धारण किया नया जनेऊ ,

    डॉ कमल गहतोड़ी के अभियान ने मारी डिजिटल छलांग , मेरी कलम मेरी पहचान को मिला बड़ा मंच ,

    चम्पावत : तमंचे और कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर दबोचा ,

    चरस का खतरनाक खेल ! 14 साल के छात्र ने निगला नशा , ICU में पहुंचा ,

    दुःखद : चम्पावत में पति के सामने पत्नी ने तोड़ा दम , पानी की टंकी साफ करते समय महिला की अचानक मौत ,

    बड़ी खबर : उत्तराखंड में पशुपालन पर संकट ! पशुपालकों ने CM धामी से उठाई बड़ी मांगें , बोले- ठोस कदम नहीं उठे तो पहाड़ों से खत्म हो जाएगा पशुपालन ,

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in