• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home देश - दुनियां

अभद्रता : महात्मा गांधी प्रतिमा पर चढ़कर बनाई रील ! भड़के लोग , पुलिस बोली - नहीं बख्शे जाएंगे आरोपी - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-06-22 21:07:58
Share Share Share

अभद्रता : महात्मा गांधी प्रतिमा पर चढ़कर बनाई रील ! भड़के लोग , पुलिस बोली - नहीं बख्शे जाएंगे आरोपी


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

गांधीग्राम में राष्ट्रपिता का अपमान ! रील के चक्कर में युवकों की शर्मनाक हरकत ।
हरियाणा - के नूंह जिले के ऐतिहासिक गांव घासेड़ा (गांधीग्राम) में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ अभद्रता का मामला सामने आने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है । सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दो युवक गांधी प्रतिमा के कंधों पर चढ़कर रील बनाते और फोटो खिंचवाते दिखाई दे रहे हैं ।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से मचा बवाल

बताया जा रहा है कि युवक सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज पाने के लिए यह रील बना रहे थे । वीडियो सामने आते ही सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों और स्थानीय लोगों ने इसे राष्ट्रपिता और राष्ट्रीय मूल्यों का अपमान बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई ।

नूंह पुलिस की चेतावनी , जल्द होगी गिरफ्तारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए नूंह पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है । पुलिस ने कहा है कि महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ की गई यह हरकत केवल प्रतिमा का नहीं , बल्कि राष्ट्र के आदर्शों और सामाजिक सौहार्द का भी अपमान है । पुलिस ने दोषियों की पहचान शुरू कर दी है और जल्द गिरफ्तारी की बात कही है ।

ऐतिहासिक गांधीग्राम में हुई घटना से बढ़ा आक्रोश

घासेड़ा गांव का देश के इतिहास में विशेष महत्व है। वर्ष 1947 में महात्मा गांधी यहां पहुंचे थे और मेव समाज से भारत में ही रहने की अपील की थी । ऐसे ऐतिहासिक स्थल पर हुई इस घटना ने पूरे इलाके में नाराजगी का माहौल पैदा कर दिया है ।





नूंह गांधी प्रतिमा विवाद, गांधीग्राम घासेड़ा, महात्मा गांधी प्रतिमा अपमान, नूंह वायरल वीडियो, गांधी प्रतिमा पर रील, हरियाणा समाचार, नूंह पुलिस कार्रवाई, गांधीग्राम खबर, सोशल मीडिया रील विवाद, महात्मा गांधी न्यूज


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    बिग ब्रेकिंग : बनभूलपुरा में बढ़ी बेचैनी ! सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली , सामने आई अगली तारीख ,

    दर्दनाक सड़क हादसा : मेले से लौट रहे बाइक सवार 3 युवकों की मौत ,

    आत्मनिर्भरता के नाम पर लूट-खसोट ,

    शर्मनाक : हल्दौनी में 6 साल की मासूम से दरिंदगी ! बोरे में मिली लाश , 24 घंटे में आरोपी का एनकाउंटर ,

    वीडियो : तिब्बत से अचानक आया पानी , नेपाल में मची तबाही - 10 की मौत , भारत तक पहुंच सकता है सैलाब ,

    कांवड़ यात्रा : कौन है ये लोग ? क्यों और कहाँ से आये हैं ? ,

    गौहत्या : जंगल में कथित गौहत्या का खुलासा , पुलिस ने मौके से 6 लोगों को पकड़ा ,

    हड़कंप : खेत में रोपा लगाते-लगाते खूनी हो गया विवाद ! पति ने पीट-पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट ,

    ब्रेकिंग : पूर्व माफिया डॉन अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़ , बेटे की दर्दनाक मौत ,

    बिग ब्रेकिंग : NEET बवाल ने ली मंत्री की कुर्सी ! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से मचा सियासी भूचाल ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in