हड़कंप : बम से दहलाने की साजिश ! मसूरी नगर पालिका को उड़ाने की धमकी , खुफिया एजेंसियां अलर्ट
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
ई-मेल से मचा हड़कंप , नगर पालिका खाली कराई गई ।
देहरादून ( Dehradun ) - मसूरी की शांत वादियों में सोमवार शाम उस समय हड़कंप मच गया , जब नगर पालिका परिषद को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली । धमकी मिलते ही पुलिस , प्रशासन और खुफिया एजेंसियां हाई अलर्ट पर आ गईं । एहतियातन नगर पालिका परिसर को खाली करा दिया गया ।खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से भेजा गया धमकी भरा मेल
सूत्रों के अनुसार धमकी भरे ई-मेल में कथित तौर पर खालिस्तान नेशनल आर्मी का नाम लिया गया है । मेल में मसूरी नगर पालिका के अलावा उत्तराखंड और दिल्ली के कई धार्मिक स्थलों , रेलवे स्टेशनों और अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों को भी निशाना बनाने की बात कही गई है ।बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड ने संभाला मोर्चा
धमकी की सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीमें मौके पर पहुंचीं । पूरे परिसर की सघन तलाशी ली जा रही है । आम लोगों की आवाजाही पर फिलहाल रोक लगा दी गई है ।साइबर जांच में जुटीं एजेंसियां
सुरक्षा एजेंसियां ई-मेल के स्रोत और भेजने वाले की पहचान में जुटी हैं । साइबर विशेषज्ञों की मदद से तकनीकी जांच भी की जा रही है। मामले को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है ।नगर पालिका अध्यक्ष ने की पुष्टि
नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने बताया कि सोमवार शाम नगर पालिका और अध्यक्ष कार्यालय को धमकी भरा ई-मेल मिला था । उन्होंने कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर तत्काल पुलिस को सूचना दी गई और अब जांच एजेंसियां पूरे मामले की पड़ताल कर रही हैं ।पर्यटन नगरी में बढ़ी सुरक्षा चिंता
देश-विदेश के हजारों पर्यटकों की पसंदीदा मसूरी में इस तरह की धमकी ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है । राष्ट्रीय महत्व के संस्थान एलबीएसएनएए की मौजूदगी के कारण भी प्रशासन अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है ।
मसूरी बम धमकी, मसूरी नगर पालिका धमकी, मसूरी ईमेल बम धमकी, उत्तराखंड ब्रेकिंग न्यूज, मसूरी ताजा खबर, खालिस्तान नेशनल आर्मी, उत्तराखंड सुरक्षा अलर्ट, मसूरी पुलिस जांच, देहरादून न्यूज, उत्तराखंड हिंदी समाचार
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: