मौत बनकर दौड़ी बस ! मजदूरों को कुचलते हुए मचाया कोहराम , एक की मौत
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
देहरादून ( Dehradun ) - पटेलनगर क्षेत्र के लालपुर में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया । बेकाबू सिटी बस सड़क किनारे जा रहे मजदूरों पर चढ़ गई , जिससे छह मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए । इनमें से एक मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई , जबकि पांच अन्य का अस्पताल में उपचार जारी है ।चालक को पड़ा दौरा , बस हुई अनियंत्रित
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार , हादसे के समय बस चालक को अचानक दौरा पड़ गया , जिससे वह वाहन पर नियंत्रण खो बैठा । इसके बाद बस सड़क किनारे चल रहे मजदूरों को कुचलते हुए आगे बढ़ गई । हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया ।घायलों को अस्पताल पहुंचाने में हुई परेशानी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार , हादसे के बाद घायल मजदूर सड़क पर तड़पते रहे , लेकिन शुरुआती समय में उन्हें अस्पताल पहुंचाने के लिए कोई वाहन चालक तैयार नहीं हुआ । बाद में पुलिस ने राह चलते वाहनों को रुकवाकर घायलों को अस्पताल भिजवाया ।स्थानीय लोगों ने दिखाई मानवता
समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंचने के कारण स्थानीय लोगों ने ई-रिक्शा और ऑटो की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया । कई लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर राहत एवं बचाव कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची । सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है । पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है ।
Dehradun bus accident, Lalpur road accident, Patelnagar bus accident, Dehradun city bus accident, Uttarakhand accident news, Dehradun labour accident, लालपुर बस हादसा, देहरादून सड़क हादसा, पटेलनगर दुर्घटना, उत्तराखंड हिंदी समाचार