• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

बड़ी खबर : BLO से बदसलूकी पर चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन , असामाजिक तत्वों पर होगी सख्त कार्रवाई - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-06-24 13:09:32
Share Share Share

बड़ी खबर : BLO से बदसलूकी पर चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन , असामाजिक तत्वों पर होगी सख्त कार्रवाई


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

देहरादून ( Dehradun ) - प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दौरान बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) के साथ हो रही अभद्रता की घटनाओं पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सख्त रुख अपनाया है । मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यदि किसी भी जिले में BLO या फील्ड स्टाफ के साथ असामाजिक तत्वों द्वारा अभद्रता , धमकी या दुर्व्यवहार की घटना सामने आती है तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ।

फील्ड में दिन-रात जुटे हैं BLO , नहीं होगी बदसलूकी बर्दाश्त

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वर्तमान में प्रदेशभर में SIR अभियान तेजी से संचालित किया जा रहा है । इस महत्वपूर्ण कार्य को सफल बनाने के लिए BLO और फील्ड स्टाफ कठिन परिस्थितियों में घर-घर जाकर काम कर रहे हैं । ऐसे में उनके साथ अभद्रता या दुर्व्यवहार जैसी घटनाएं न केवल सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करती हैं बल्कि कर्मचारियों का मनोबल भी गिराती हैं ।

सभी जिलाधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि BLO से जुड़े किसी भी दुर्व्यवहार के मामले को गंभीरता से लिया जाए और दोषियों के खिलाफ तत्काल एवं कठोर कार्रवाई की जाए । उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया को निष्पक्ष और सफल बनाने में फील्ड स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका होती है , इसलिए उनकी सुरक्षा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता है ।

जनता से सहयोग की अपील

डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने प्रदेश के सभी मतदाताओं और नागरिकों से अपील की है कि वे SIR अभियान में तैनात BLO और अन्य फील्ड कर्मचारियों का सहयोग करें । उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के शुद्धिकरण और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने के लिए जनसहयोग बेहद आवश्यक है ।

लोकतंत्र के सिपाहियों का सम्मान जरूरी

चुनाव आयोग ने स्पष्ट संदेश दिया है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने वाले फील्ड कर्मियों के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी । अब BLO के सम्मान और सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है ।





BLO के साथ अभद्रता, SIR अभियान उत्तराखंड, मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड, डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम, BLO सुरक्षा, चुनाव आयोग उत्तराखंड, मतदाता सूची पुनरीक्षण, देहरादून खबर, उत्तराखंड चुनाव समाचार, उत्तराखंड हिंदी समाचार


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

    चम्पावत : शिक्षक नियुक्तियों को लेकर शिकायत ! विज्ञप्ति के प्रकाशन पर उठे सवाल , जांच कमेटी गठित ,

    चम्पावत : पाटी ब्लॉक के इस गांव में वायरल फीवर की दस्तक , स्वास्थ्य विभाग ने लगाया शिविर ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in