• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

वीडियो : पिथौरागढ़ में लापता बच्ची प्रकरण ! जिस वक्त बच्ची हुई लापता, उसी समय कैमरे में कैद हुआ युवक - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-06-25 11:37:12
Share Share Share

वीडियो : पिथौरागढ़ में लापता बच्ची प्रकरण ! जिस वक्त बच्ची हुई लापता, उसी समय कैमरे में कैद हुआ युवक


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

पिथौरागढ़ ( Pithoragarh ) - जिले में लापता बच्ची के मामले में सामने आए एक सीसीटीवी फुटेज ने पूरे घटनाक्रम को नया मोड़ दे दिया है । फुटेज में एक युवक मासूम बच्ची को अपने साथ ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है । इस दौरान बच्ची युवक से अपना हाथ छुड़ाने का प्रयास करती नजर आती है , जबकि युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाता दिखाई देता है । वीडियो का लिंक खबर के अंत में दिया गया है । बताया जा रहा है कि यह सीसीटीवी फुटेज उसी समय का है , जब बच्ची लापता हुई थी । फुटेज के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठने लगी है ।

सीसीटीवी फुटेज ने खड़े किए कई सवाल

मामले में पुलिस दिनभर अनहोनी की आशंका को लेकर बयान देने से बचती रही , लेकिन अब वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं । लोगों का कहना है कि यदि फुटेज सही है तो घटना की गहन जांच कर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए । वीडियो का लिंक खबर के अंत में दिया गया है । फुटेज में युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जाता दिखाई देता है । इस दौरान बच्ची बार-बार हाथ छुड़ाने की कोशिश करती है , लेकिन युवक उसे अपने साथ आगे बढ़ाता रहता है ।

जेब में हाथ डालकर देता दिखा लालच

सीसीटीवी वीडियो में युवक कई बार अपनी जेब में हाथ डालकर बच्ची को कुछ देने का प्रयास करता दिखाई देता है । माना जा रहा है कि वह बच्ची को किसी वस्तु या लालच का प्रलोभन देकर अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रहा होगा । इसके बाद युवक बच्ची का हाथ पकड़कर उसे अपने साथ ले जाता दिखाई देता है ।

बाजार में हुई घटना , सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

घटना शहर के व्यस्त बाजार क्षेत्र की बताई जा रही है । सरेआम बाजार में इस तरह की घटना सामने आने के बाद लोगों ने पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं । सोशल मीडिया पर नागरिकों ने मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है । हालांकि , वायरल हो रहे वीडियो की सत्यता और उसके पूरे घटनाक्रम से संबंध की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है । पुलिस की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी ।

पुलिस जांच पर टिकीं निगाहें

मामले की गंभीरता को देखते हुए आमजन की निगाहें अब पुलिस जांच पर टिकी हुई हैं । यदि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्य घटना से जुड़े पाए जाते हैं तो यह मामला कई अहम खुलासे कर सकता है । वहीं , परिजन और स्थानीय लोग जल्द से जल्द बच्ची की सुरक्षित बरामदगी की मांग कर रहे हैं । हालांकि उत्तराखंड हिंदी समाचार , वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है ।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर टच करें



यूट्यूब पर देखें - https://youtu.be/jIFAakwEr-Y?si=KuWDdIdey6leg40E



फेसबुक पर देखें - https://www.facebook.com/share/v/1c1GPogdqa/




पिथौरागढ़ लापता बच्ची मामला, Pithoragarh Missing Girl Case, CCTV Video Pithoragarh, पिथौरागढ़ सीसीटीवी फुटेज, लापता बच्ची समाचार, उत्तराखंड क्राइम न्यूज, पिथौरागढ़ ब्रेकिंग न्यूज, Uttarakhand Hindi Samachar, पिथौरागढ़ अपराध समाचार, Viral CCTV Video Uttarakhand.


Video:

Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

    चम्पावत : शिक्षक नियुक्तियों को लेकर शिकायत ! विज्ञप्ति के प्रकाशन पर उठे सवाल , जांच कमेटी गठित ,

    चम्पावत : पाटी ब्लॉक के इस गांव में वायरल फीवर की दस्तक , स्वास्थ्य विभाग ने लगाया शिविर ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in