बड़ी खबर : विवाद के बाद जिला खनन अधिकारी को हटाया , शासन ने लिया एक्शन
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
हरिद्वार ( Haridwar ) - जिले के मोतीचूर क्षेत्र में नाले की खुदाई से निकली मिट्टी के कथित अवैध उठान और जांच के दौरान हुए विवाद ने आखिरकार बड़ा प्रशासनिक असर दिखा दिया । शासन ने हरिद्वार के जिला खनन अधिकारी कासिम रजा को उनके पद से हटा दिया है और उन्हें खनन निदेशालय से संबद्ध कर दिया गया है ।वायरल वीडियो बना कार्रवाई की वजह ?
दरअसल , मोतीचूर रेलवे स्टेशन के पास खुदाई से निकली मिट्टी को बिना आवश्यक अनुमति के निजी भूमि पर डाले जाने की शिकायत यूकेडी जिलाध्यक्ष गोकुल सिंह रावत ने प्रशासन से की थी । जांच के लिए मौके पर पहुंचे जिला खनन अधिकारी और शिकायतकर्ता के बीच तीखी नोकझोंक हो गई , जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया ।विरोध बढ़ा तो शासन ने बदला समीकरण
वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने मामले को लेकर सवाल उठाए । यूकेडी कार्यकर्ताओं ने जिला खनन अधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कार्रवाई की मांग की । बढ़ते दबाव के बीच शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कासिम रजा को हटा दिया ।अमित गौरव को मिला अतिरिक्त प्रभार
शासन के आदेश के बाद अमित गौरव को हरिद्वार के जिला खनन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया गया है । अब जिले में खनन विभाग से जुड़े सभी कार्यों की जिम्मेदारी उनके पास रहेगी ।जांच रिपोर्ट पर टिकी निगाहें
हालांकि प्रशासन की ओर से फिलहाल मामले की विस्तृत जांच और आगे की कार्रवाई को लेकर कोई अतिरिक्त जानकारी साझा नहीं की गई है । लेकिन मोतीचूर मिट्टी विवाद और उसके बाद हुए इस प्रशासनिक फेरबदल ने हरिद्वार के राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है ।
Haridwar Mining Officer Removed, Kasim Raza Transfer, Motichur Mitti Vivad, Haridwar News, Uttarakhand Mining Department, Amit Gaurav, UKD Protest Haridwar, Mining Officer Viral Video, Haridwar Breaking News, Uttarakhand Hindi News