• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad

Thursday, 20-August-2026

Home आस्था / आध्यात्म

चम्पावत : दूबड़ कमलेख में आज से 2 जुलाई तक गूंजेगी श्रीमद भागवत कथा - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-06-25 14:20:49
Share Share Share

चम्पावत : दूबड़ कमलेख में आज से 2 जुलाई तक गूंजेगी श्रीमद भागवत कथा


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

चम्पावत से सूरज लडवाल की विशेष रिपोर्ट
शिव मंदिर दूबड़ कमलेख बनेगा आस्था का केंद्र , आचार्य गौरीदत्त शास्त्री सुनाएंगे अमृतमयी कथा ।
चम्पावत ( Champawat ) - जिले के पाटी विकासखंड अंतर्गत दूबड़ कमलेख गांव में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्म का महासंगम कलशयात्रा के साथ शुरू हो चुका है । चंपावत जनपद के दूबड़ कमलेख स्थित शिव मंदिर में 25 जून 2026 से 2 जुलाई 2026 तक भव्य श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा । हम आपको बता दें , यहां श्रीमद भागवत का लगातार 11वां साल है । कथा आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बनने लगा है ।

मां जगदंबा की कृपा से होगा दिव्य आयोजन

आयोजन समिति के अनुसार माता जगदंबा की कृपा से आयोजित होने वाली इस कथा में दूर-दराज के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है । श्रद्धालु कथा श्रवण कर धर्म , भक्ति और आध्यात्मिक ज्ञान का लाभ प्राप्त करेंगे ।

आचार्य गौरीदत्त शास्त्री के श्रीमुख से बहेगी भागवत की अमृतधारा

अनुभवी 77 वर्षीय प्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य गौरीदत्त शास्त्री कथा व्यास के रूप में श्रद्धालुओं को श्रीमद भागवत के दिव्य प्रसंगों का रसपान कराएंगे । उनके ओजस्वी प्रवचन और आध्यात्मिक व्याख्यान क्षेत्रवासियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे ।

सुबह पूजा-पाठ , दिनभर कथा और शाम को भजन-कीर्तन

कथा आयोजन के दौरान प्रतिदिन
* प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक – दैनिक पूजा-पाठ ।
* 10 बजे से 12 बजे तक – पुराण जप ।
* दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक – विशेष विधान ।
* दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक – श्रीमद भागवत कथा प्रवचन ।
* सायं 5 बजे से – आरती , प्रसाद वितरण एवं भजन-कीर्तन कार्यक्रम होंगे ।

पूर्णाहुति पर विशाल भंडारे का आयोजन

कथा की पूर्णाहुति 2 जुलाई 2026 को होगी । इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा , जिसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है ।

दूबड़ कमलेख में धार्मिक तैयारियां पूरी होने के बाद निकली भव्य कलश यात्रा

ग्रामीणों और आयोजन समिति द्वारा कथा को लेकर तैयारियां पूरी करने के बाद आज कलश यात्रा निकाली गई । मंदिर परिसर की सजावट , कथा पंडाल , श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था और भंडारे की तैयारियां चाक - चौबंद की गई हैं ।

आस्था की डोर में बंध चुका है पूरा क्षेत्र

कथा आयोजन समिति ने समस्त क्षेत्रवासियों और धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने और पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है । श्रीमद भागवत अब दूबड कमलेख क्षेत्र आस्था की डोर में पूरी तरह बंध चुका है ।





दूबड़ कमलेख श्रीमद भागवत कथा, शिव मंदिर दूबड़ कमलेख, चंपावत धार्मिक समाचार, पाटी ब्लॉक धार्मिक आयोजन, आचार्य गोरीदत्त शास्त्री, भागवत कथा चंपावत, उत्तराखंड हिंदी समाचार, कुमाऊं धार्मिक कार्यक्रम, विशाल भंडारा चंपावत, उत्तराखंड आस्था समाचार, श्रीमद भागवत कथा 2026, दूबड़ कमलेख समाचार।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
image
Ad

Other Related posts

    चम्पावत : देवीधुरा में फिर गूंजेगा मैय्या का जयकारा , 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर होगी ऐतिहासिक बग्वाल ,

    आस्था : वीकेंड पर फटकशिला मंदिर में लगी भक्तों की भीड़ , राजनीतिक हस्तियां भी पहुंची शिव महापुराण कथा सुनने ,

    चम्पावत : फटकशिला में भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्री शिव महापुराण कथा ,

    चम्पावत : दुबचौड़ा में उमड़ा आस्था का सैलाब ! चौड़ाख्याली गांव से हनुमान मंदिर तक ढोल-दमाऊं की गूंज के बीच निकला भव्य डोला ,

    बड़ी खबर : अचानक मां पूर्णागिरि धाम पहुंचे राजपाल यादव , खबर फैलते ही उमड़ पड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ,

    CM धामी ने दिखाई हरी झंडी , कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू... सीमांत उत्तराखंड में उमड़ा जनसैलाब ,

    वीडियो : चम्पावत के दूरस्थ नौलियागाँव में गूंज रही गौ महिमा , कथा श्रवण को उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ,

    चम्पावत : 25 लाख श्रद्धालुओं की आस्था का महाकुंभ संपन्न , भव्य मेले के समापन पर गूंजा विकास का संकल्प ,

    चम्पावत में गूंजा हरि नाम , सिल्योडीगूंठ की श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालुओं का सैलाब ,

    चम्पावत : में 29 मई से शुरू होगा विश्व प्रसिद्ध रीठा साहिब जोड़ मेला , CM धामी करेंगे शुभारंभ ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in