दिनदहाड़े खून ! 17 साल के किशोर को मारी गोली , अस्पताल में मौत के बाद बवाल
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
रुद्रपुर में दिनदहाड़े 17 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या , इलाज के दौरान मौत , अस्पताल में फूटा गुस्सा ।
उधम सिंह नगर ( U S Nagar ) - जनपद मुख्यालय रुद्रपुर से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है । दिनदहाड़े हुए मामूली विवाद ने देखते ही देखते खूनी रूप ले लिया और 17 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई । गंभीर रूप से घायल किशोर ने हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया । घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है ।टिब्बा क्षेत्र में हुई वारदात से मचा हड़कंप
जानकारी के अनुसार , रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप निवासी 17 वर्षीय विक्रांत बागी गुरुवार शाम करीब पांच बजे लालपुर चौकी क्षेत्र के टिब्बा इलाके में किसी काम से गया हुआ था । इसी दौरान किच्छा के सैजनी गांव निवासी एक युवक भी वहां पहुंचा । दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई , जो कुछ ही देर में हिंसक झगड़े में बदल गई ।तमंचा निकालकर किशोर को मारी गोली
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक , विवाद बढ़ने पर आरोपी युवक ने तमंचा निकालकर विक्रांत बागी पर फायर झोंक दिया । गोली लगते ही विक्रांत गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा , जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया । दिनदहाड़े चली गोली की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े ।जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल किशोर को जिला अस्पताल रुद्रपुर पहुंचाया गया । डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया । इसके बाद परिजन उसे हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए , जहां देर रात करीब 11 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई ।मौत की खबर मिलते ही अस्पताल में हंगामा
विक्रांत की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा । अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा हुआ और लोगों ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की । स्थिति बिगड़ती देख पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद हालात को नियंत्रित किया ।पुलिस कर रही हर एंगल से जांच
पुलिस अब इस हत्याकांड की असली वजह जानने में जुटी हुई है । जांच इस बात की भी की जा रही है कि विक्रांत टिब्बा क्षेत्र किस उद्देश्य से गया था और दोनों युवकों के बीच विवाद की वास्तविक वजह क्या थी ।आरोपी की पहचान , गिरफ्तारी के लिए दबिश
सीओ भूपेंद्र सिंह धोनी ने बताया कि आरोपी युवक की पहचान कर ली गई है । उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं । पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा ।
रुद्रपुर गोलीकांड, उधम सिंह नगर हत्या, विक्रांत बागी हत्या, रुद्रपुर क्राइम न्यूज, उधम सिंह नगर ब्रेकिंग न्यूज, किशोर की गोली मारकर हत्या, रुद्रपुर फायरिंग, ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर, लालपुर चौकी गोलीकांड, उत्तराखंड क्राइम न्यूज, सुशीला तिवारी अस्पताल, रुद्रपुर ताजा खबर, Uttarakhand Crime News, Rudrapur Murder Case