वीडियो : मासूम के साथ दुष्कर्म , आरोपी गिरफ्तार
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
पिथौरागढ़ ( Pithoragarh ) - जिले से एक ऐसी वारदात सामने आई है , जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है । एक पांच साल की मासूम के साथ कथित दरिंदगी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है । यह सिर्फ एक अपराध नहीं… यह उस मानसिकता पर करारा प्रहार है , जो मासूमों की सुरक्षा को चुनौती देती है । वीडियो का लिंक खबर के अंत में दिया गया है ।पिथौरागढ़ में मासूम बच्ची के साथ हुई इस घटना ने पूरे इलाके में आक्रोश पैदा कर दिया है । पुलिस के अनुसार , आरोपी ने बच्ची को , लोगों के बीच से जंगल की ओर ले जाकर उसके साथ गंभीर अपराध को अंजाम दिया । मामले की जांच के दौरान आरोपी की पहचान होशियार सिंह निवासी रई धनौड़ा के रूप में हुई । पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है । आरोपी का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है । पुलिस के मुताबिक , आरोपी वर्ष 2022 में भी एक नाबालिग से जुड़े अपराध में दोषी ठहराया गया था और उसे अदालत से सजा मिली थी और वो एक महीने पहले जमानत पर छूटा था ।वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर टच करें
यूट्यूब पर देखें - https://youtu.be/txysl1XCC60?si=_MULWktUnYsb7hhP
फेसबुक पर देखें - https://www.facebook.com/share/v/1Bfd6g3zTA/
Video: