• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home राजनीति

राजनीति : चम्पावत से कांग्रेस का चुनावी बिगुल ! गणेश गोदियाल का बड़ा दावा - 2027 में बनेगी कांग्रेस सरकार , सरकार पर लगाए गंभीर आरोप - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-06-28 19:56:33
Share Share Share

राजनीति : चम्पावत से कांग्रेस का चुनावी बिगुल ! गणेश गोदियाल का बड़ा दावा - 2027 में बनेगी कांग्रेस सरकार , सरकार पर लगाए गंभीर आरोप


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

चम्पावत से सूरज लडवाल की रिपोर्ट
परिवर्तन संकल्प यात्रा की शुरुआत , गोल्ज्यू मंदिर में पूजा के बाद कार्यकर्ताओं में भरा जोश ।
चम्पावत ( Champawat ) - उत्तराखंड की सियासत में विधानसभा चुनाव 2027 की आहट अब साफ सुनाई देने लगी है । कांग्रेस ने चम्पावत से अपनी परिवर्तन संकल्प यात्रा का आगाज कर चुनावी बिगुल फूंक दिया । उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने यात्रा शुरू करने से पहले गोल्ज्यू मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की और इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चुनावी रण के लिए तैयार रहने का संदेश दिया ।

अभी से बूथ जीतेंगे , तभी 2027 जीतेंगे

कांग्रेस कार्यालय में आयोजित परिवर्तन संकल्प सम्मेलन में गणेश गोदियाल ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया । उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी अभी से शुरू करनी होगी और पूरी ताकत के साथ जनता के बीच उतरना होगा । गोदियाल ने दावा किया कि वर्ष 2027 में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनेगी । उन्होंने कहा कि चम्पावत विधानसभा सीट का प्रदेश की राजनीति में विशेष महत्व रहा है और जब-जब यहां कांग्रेस को जीत मिली , तब-तब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी ।

सरकार पर साधा निशाना , खनन और शारदा कॉरिडोर पर उठाए सवाल

प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि शारदा कॉरिडोर और चल्थी क्षेत्र में अवैध खनन धड़ल्ले से हो रहा है । उनका कहना था कि मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में ही लगातार खनन को लेकर सवाल उठ रहे हैं , लेकिन सरकार प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रही है ।

बाहरी कंपनियों को ठेके , चम्पावत के युवाओं को नहीं मिला रोजगार

गणेश गोदियाल ने आरोप लगाया कि शारदा कॉरिडोर परियोजना के निर्माण कार्यों के ठेके बाहरी कंपनियों को दिए गए , जबकि चम्पावत जिले के युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता मिलनी चाहिए थी । उन्होंने कहा कि यदि सरकार चाहती तो इस परियोजना के जरिए हजारों स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा सकता था ।

तमाम कांग्रेस नेताओं की रही मौजूदगी

कार्यक्रम का संचालन अशोक वर्मा ने किया । सम्मेलन में विधायक हरीश धामी , पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल , पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मला गहतोड़ी , पूरन कठायत , विनोद बडेला , विपिन जोशी , बिमला महरा , मनीष महार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे ।





Champawat News, Champawat Politics, Uttarakhand Congress, Ganesh Godiyal, Parivartan Sankalp Yatra, Uttarakhand Political News, Uttarakhand Hindi News, Congress News Uttarakhand, Champawat Latest News, Sharda Corridor News, Uttarakhand Election 2027, Uttarakhand Breaking News, हिंदी समाचार उत्तराखंड, चम्पावत न्यूज, उत्तराखंड कांग्रेस


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    राजनीति : लोहाघाट में अभी से गरमाई चुनावी बिसात , चाय के नुक्कड़ पर शुरू हुई सियासी चकल्लस ,

    राजनीति : सतीश पांडेय की बढ़ती सक्रियता के क्या हैं सियासी मायने ? लोहाघाट में शुरू हुआ चुनावी चकल्लस ,

    बड़ी खबर : धारचूला से लोहाघाट , सल्ट-जागेश्वर तक BJP में हलचल ! जानिए , 2027 में किसका कटेगा टिकट , किसकी होगी एंट्री ? ,

    राजनीति : 2027 से पहले चम्पावत में यूकेडी का बड़ा दांव , राजेंद्र पुनेठा को मिली जिले की कमान ,

    बड़ी खबर : लोहाघाट विधानसभा से कांग्रेसी नेता मुन्ना ढेक ने ठोकी दावेदारी , विधायक खुशाल अधिकारी ने कह दी बड़ी बात ,

    राजनीति : चम्पावत में सियासी बिसात बिछनी शुरू ! CM धामी यहीं से लड़ेंगे तो क्या लोहाघाट में चलेगा ब्राह्मण कार्ड ? ये नाम भी चर्चा में ,

    राजनीति : BJP में टिकट कटने की आहट ? रिपोर्ट में नाराजगी का दावा ,

    राजनीति : लोहाघाट में खुशाल अधिकारी , अब चम्पावत पर सस्पेंस ! कांग्रेस का ब्राह्मण चेहरा कौन होगा ? ,

    2027 का सियासी गणित ! चम्पावत में धामी , तो लोहाघाट से ब्राह्मण चेहरा ? इस नाम की चर्चा तेज ,

    राजनीति : चम्पावत में धामी की एंट्री तो लोहाघाट में कौन होगा भाजपा का ब्राह्मण चेहरा ? चुनावी गलियारों में तेज हुई चर्चाएं ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in