दर्दनाक सड़क हादसा : बस और पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत ! 3 लोगों की मौत , 4 गंभीर घायल
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
हरिद्वार ( Haridwar ) - उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई , जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए । श्यामपुर थाना क्षेत्र के 4.2 फ्लाईओवर के पास उत्तराखंड रोडवेज की बस और एक पिकअप वाहन की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर से मौके पर अफरा-तफरी मच गई । हादसे के बाद पुलिस और राहत दल ने तत्काल बचाव अभियान चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया ।आमने-सामने की टक्कर में पिकअप के उड़े परखच्चे
पुलिस के अनुसार , टनकपुर डिपो की रोडवेज बस (UK07 PA 2812) नजीबाबाद से हरिद्वार की ओर आ रही थी , जबकि पिकअप वाहन (PB65 BH 7296) हरिद्वार से बिजनौर की ओर जा रहा था । पिकअप में करीब 10 लोग सवार थे । टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप में बैठे दो लोग फ्लाईओवर से नीचे जा गिरे ।इलाज के दौरान तीन लोगों ने तोड़ा दम
घटना की सूचना मिलते ही श्यामपुर पुलिस , रात्रि अधिकारी और अन्य पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं । घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय हरिद्वार पहुंचाया गया । इलाज के दौरान अहान (18) पुत्र शराफत निवासी बड़ापुर , नजीबाबाद और एक अज्ञात लगभग 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई । वहीं गंभीर रूप से घायल शराफत (42) और उनकी पत्नी शबाना (35) को बेहतर उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया , लेकिन रास्ते में शबाना ने भी दम तोड़ दिया ।चार घायलों का अस्पताल में चल रहा उपचार
हादसे में घायल अन्नू (18) पुत्र मेहंदी हसन, सोनी लाल (25) पुत्र राम रहीश निवासी हरदोई और शमीम (42) पुत्र हसीनुद्दीन निवासी बिजनौर सहित अन्य घायलों का जिला चिकित्सालय हरिद्वार में उपचार जारी है । डॉक्टरों की निगरानी में सभी का इलाज किया जा रहा है ।पुलिस जांच में जुटी , यातायात हुआ सामान्य
पुलिस ने तीनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिए हैं तथा परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है । दुर्घटनाग्रस्त बस और पिकअप को हाइड्रा मशीन की मदद से सड़क से हटाकर यातायात सुचारु कर दिया गया है । फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है ।
हरिद्वार सड़क हादसा, Haridwar Road Accident, उत्तराखंड रोडवेज बस हादसा, श्यामपुर फ्लाईओवर दुर्घटना, हरिद्वार न्यूज, उत्तराखंड हिंदी समाचार, Uttarakhand News Hindi, Haridwar Accident Today, रोडवेज बस और पिकअप टक्कर, उत्तराखंड दुर्घटना, Breaking News Haridwar, Haridwar Bus Accident, Uttarakhand Breaking News, एम्स ऋषिकेश रेफर, हरिद्वार लेटेस्ट न्यूज.
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: