बड़ी खबर : 20 हजार की घूस लेते ही विजिलेंस के हत्थे चढ़ा JE , अब VPDO पर भी शिकंजा
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
भुगतान के नाम पर ठेकेदार से मांगी थी रिश्वत , 1064 पर शिकायत पड़ते ही बिछा जाल ।
उधम सिंह नगर ( U S Nagar ) - उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच विजिलेंस ने उधम सिंह नगर में बड़ी कार्रवाई करते हुए जसपुर ब्लॉक के कनिष्ठ अभियंता (JE) विवेक कुमार को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया । कार्रवाई काशीपुर के कुंडा क्षेत्र में की गई । वहीं , ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (VPDO) दीपक सागर भी विजिलेंस के रडार पर आ गए हैं और उनके खिलाफ भी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है ।वाटर कूलर का भुगतान रोककर मांगी जा रही थी घूस
विजिलेंस के मुताबिक , एक पंजीकृत ठेकेदार ने टोल फ्री हेल्पलाइन 1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी । आरोप था कि वाटर कूलर लगाने का कार्य पूरा होने के बावजूद भुगतान जारी करने के लिए JE विवेक कुमार 20 हजार रुपये , जबकि VPDO दीपक सागर 12 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे थे।जाल बिछाकर रंगे हाथ किया गिरफ्तार
शिकायत का सत्यापन सही पाए जाने के बाद सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी ने विशेष ट्रैप टीम बनाई । पूर्व निर्धारित योजना के तहत शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम लेकर भेजा गया । जैसे ही विवेक कुमार ने 20 हजार रुपये लिए , विजिलेंस टीम ने उन्हें मौके पर ही धर दबोचा ।VPDO पर भी होगी कानूनी कार्रवाई
विजिलेंस ने साफ किया है कि मामले में नामजद VPDO दीपक सागर के खिलाफ भी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी । पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी ।जीरो टॉलरेंस का संदेश
सतर्कता अधिष्ठान ने दोहराया कि मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत रिश्वतखोर अधिकारियों और कर्मचारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा । विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी रिश्वत मांगे तो इसकी शिकायत टोल फ्री 1064 या व्हाट्सएप नंबर 9456592300 पर करें । शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी ।
Udham Singh Nagar News, Jaspur JE Arrested, Vigilance Trap Uttarakhand, Bribery Case Uttarakhand, Jaspur Block News, Uttarakhand Hindi Samachar, Vigilance Haldwani, Corruption News Uttarakhand.
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: