गाँव से सीधे Global Work ! लोहाघाट में हुई चर्चा ने युवाओं की बढ़ाई उम्मीदें
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
चम्पावत से सूरज लडवाल की रिपोर्ट
लोहाघाट में तकनीक , AI और डिजिटल अवसरों पर मंथन ।
चम्पावत ( Champawat ) - उत्तराखंड के युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए अब कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) , डिजिटल तकनीक और ग्लोबल वर्क जैसे नए विकल्प तेजी से चर्चा के केंद्र में हैं । इसी कड़ी में चम्पावत जिले के विकासखंड लोहाघाट में पिछले सप्ताह गाँव से Global Work तक तकनीक , कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) एवं डिजिटल अवसरों के माध्यम से युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार की संभावनाएँ विषय पर एक विशेष संवाद , चर्चा एवं परिचर्चा का आयोजन किया गया ।अब नौकरी के लिए शहर ही नहीं , इंटरनेट भी बन सकता है अवसर
नगर पालिका सभागार लोहाघाट में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. राजशेखर जोशी , निवर्तमान उपाध्यक्ष, सेतु आयोग ( नव उत्तराखंड अभियान ) ने युवाओं , शिक्षकों , सामाजिक कार्यकर्ताओं , उद्यमियों और प्रबुद्ध नागरिकों से सीधा संवाद किया । उन्होंने कहा कि बदलते दौर में Artificial Intelligence (AI) , डिजिटल सेवाएं , फ्रीलांसिंग , रिमोट वर्क , ऑनलाइन बिजनेस और ग्लोबल डिजिटल प्लेटफॉर्म ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोल रहे हैं । यदि युवा समय रहते इन तकनीकों को अपनाते हैं तो उन्हें रोजगार के लिए बड़े शहरों की ओर पलायन करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी ।AI से बदल सकता है उत्तराखंड के गांवों का भविष्य
परिचर्चा में वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि उत्तराखंड के दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले युवा भी इंटरनेट और आधुनिक तकनीक के माध्यम से देश-दुनिया की कंपनियों के लिए काम कर सकते हैं । साथ ही डिजिटल उद्यमिता , ऑनलाइन सेवाओं और नवाचार के जरिए स्वरोजगार के नए मॉडल विकसित किए जा सकते हैं ।युवाओं ने रखे सुझाव , रोजगार पर हुई खुली चर्चा
कार्यक्रम में मौजूद युवाओं , शिक्षकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी खुलकर अपने विचार रखे । प्रतिभागियों ने डिजिटल स्किल डेवलपमेंट , स्थानीय स्तर पर तकनीकी प्रशिक्षण , स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने और AI आधारित रोजगार के अवसरों को गांव-गांव तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया ।कार्यक्रम में ये थे मौजूद
कार्यक्रम में भूपेन्द्र देव , हरीश चंद्र गहतोड़ी , बंशीधर भट्ट , कीर्ति भट्ट , गोविंद मेहरा , गोविंद वर्मा ( नगर पालिका अध्यक्ष लोहाघाट ) , स्वाति मुरारी , चन्द्रशेखर जोशी , जगदीश गहतोड़ी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक , सामाजिक कार्यकर्ता , शिक्षक, उद्यमी एवं युवा उपस्थित रहे ।जानिए , क्षेत्र के लिए क्यों माना जा रहा है अहम ?
विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को पारंपरिक रोजगार की सीमाओं से बाहर निकालकर डिजिटल अर्थव्यवस्था से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं । यदि सरकार , शिक्षण संस्थान और समाज मिलकर इस दिशा में काम करें तो उत्तराखंड के गांव भी आने वाले समय में डिजिटल रोजगार और नवाचार के बड़े केंद्र बन सकते हैं ।डॉ जोशी ने फोर्ती और बाराकोट का भी किया भ्रमण
डॉक्टर राजशेखर जोशी ने फोर्ती गांव में मयंक पुनेठा द्वारा स्वरोजगार के मॉडल मानस डेयरी का भी भ्रमण किया । उन्होंने बाराकोट क्षेत्र में भी लोगों से स्वरोजगार डिजिटल उद्यमिता और नवाचार पर चर्चा की ।
Champawat News, Lohaghat News, AI in Uttarakhand, Uttarakhand Employment News, Digital Employment Uttarakhand, Artificial Intelligence Uttarakhand, Remote Work India, Freelancing Opportunities Uttarakhand, Lohaghat AI Seminar, Dr Rajshekhar Joshi, Setu Aayog Uttarakhand, Digital Skills Uttarakhand, Uttarakhand Hindi Samachar, Champawat Latest News, Youth Employment Uttarakhand, Online Jobs Uttarakhand, Village to Global Work, AI Jobs India, उत्तराखंड हिंदी समाचार, चम्पावत समाचार, लोहाघाट समाचार, उत्तराखंड रोजगार, एआई उत्तराखंड, डिजिटल रोजगार, स्वरोजगार, फ्रीलांसिंग, रिमोट वर्क, डिजिटल उत्तराखंड।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: