वीडियो : चम्पावत की सियासत में दादागिरी वाले बयान से मचा सियासी बवाल
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
चम्पावत से सूरज लडवाल की रिपोर्ट
चम्पावत ( Champawat ) - कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के एक बयान पर , अब भाजपा के पूर्व विधायक पूरन फर्त्याल ने जोरदार पलटवार किया है । सवाल ये है कि आखिर लोहाघाट की राजनीति में किसकी दादागिरी खत्म हुई ? वीडियो का लिंक खबर के अंत में दिया गया है । कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा के दौरान लोहाघाट में आयोजित विशाल जनसभा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भाजपा पर जमकर हमला बोला । अग्निवीर योजना खत्म करने , पुरानी पेंशन बहाल करने और टीईटी की बाध्यता समाप्त करने जैसे बड़े चुनावी वादों के बीच गोदियाल ने एक ऐसा बयान दिया जिसने पूरे जिले की राजनीति गरमा गई है । गोदियाल ने मंच से कहा कि पहले लोहाघाट विधानसभा में पूर्व विधायक की दादागिरी चलती थी , जिसे विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने खत्म कर दिया । वीडियो का लिंक खबर के अंत में दिया गया है । यही बयान अब राजनीतिक घमासान का कारण बन गया है । गोदियाल के इस बयान पर भाजपा के पूर्व विधायक पूरन फर्त्याल ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा - मैंने कब दादागिरी की ? उन्होंने कहा मेरा पूरा राजनीतिक और सामाजिक जीवन आंदोलनों का रहा है, दादागिरी का नहीं ।पूरी खबर का वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर टच करें
इस लिंक पर टच करें - https://youtu.be/DD5kffhvKbY?si=R2m1vPEFpdtuxvX_
Video: