• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

बड़ी खबर : झंडा हम उठाएं , दरी हम बिछाएं और काम फर्जियों को ! भाजपा नेता की पोस्ट से मचा सियासी बवाल - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-07-01 12:28:45
Share Share Share

बड़ी खबर : झंडा हम उठाएं , दरी हम बिछाएं और काम फर्जियों को ! भाजपा नेता की पोस्ट से मचा सियासी बवाल


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

पिथौरागढ़ से उठी भाजपा नेता की नाराजगी , चम्पावत में कांग्रेस पहले ही उठा चुकी थी यही सवाल ।
योगेश चंद बोले - झंडा उठाओ , दरी बिछाओ... लेकिन काम फर्जी लोगों को , गणेश गोदियाल ने भी धामी के जिले में स्थानीय ठेकेदारों की अनदेखी का लगाया था आरोप ।
पिथौरागढ़ ( Pithoragarh ) - उत्तराखंड में कार्यकर्ताओं की उपेक्षा और स्थानीय लोगों को काम न मिलने का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है । इस बार भाजपा के पूर्व जिला मंत्री एवं मुनाकोट मंडल के पूर्व अध्यक्ष योगेश चंद ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी ही पार्टी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप लगाया है । दिलचस्प बात यह है कि कुछ दिन पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी पड़ोसी जिले चम्पावत में इसी तरह का मुद्दा उठा चुके हैं ।

झंडा उठाओ , दरी बिछाओ... लेकिन काम मिले फर्जी लोगों को

भाजपा नेता योगेश चंद ने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि कार्यकर्ता चुनाव से लेकर हर कार्यक्रम तक झंडा उठाते हैं , दरी बिछाते हैं , नारे लगाते हैं , बूथ संभालते हैं और घर-घर जाकर वोट मांगते हैं । लेकिन जब काम और जिम्मेदारी देने की बारी आती है तो वास्तविक कार्यकर्ताओं की जगह फर्जी लोगों को प्राथमिकता दी जाती है । उन्होंने अपनी पोस्ट में जय जिला योजना , जय मुख्यमंत्री घोषणा , जय आपदा जैसे तंज कसते हुए जागो महोदय , जागो भी लिखा । बाद में उन्होंने कहा कि वर्षों से पार्टी के लिए काम कर रहे कार्यकर्ताओं की लगातार अनदेखी हो रही है, जिससे उनमें निराशा बढ़ रही है ।

चम्पावत में कांग्रेस ने भी उठाया था स्थानीय लोगों को काम न मिलने का मुद्दा

योगेश चंद की यह नाराजगी ऐसे समय सामने आई है , जब हाल ही में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने चम्पावत जिले के लोहाघाट में परिवर्तन संकल्प यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गृह जिले को लेकर सवाल खड़े किए थे । गोदियाल ने आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री के जिले में स्थानीय ठेकेदारों को काम नहीं मिल रहा है । ठेके बाहरी राज्यों के लोगों को दिए जा रहे हैं । उन्होंने यह भी कहा था कि भाजपा के अपने कार्यकर्ताओं तक को काम नहीं मिल रहा , तो आम लोगों की स्थिति का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है ।

दो जिले... लेकिन मुद्दा एक जैसा

हालांकि दोनों मामले अलग-अलग जिलों - पिथौरागढ़ और चम्पावत से जुड़े हैं , लेकिन दोनों में सामने आया मुद्दा लगभग एक जैसा है । एक ओर कांग्रेस स्थानीय लोगों और ठेकेदारों की अनदेखी का आरोप लगा रही है , वहीं दूसरी ओर भाजपा के ही पूर्व जिला मंत्री कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज किए जाने और फर्जी लोगों को तवज्जो मिलने की बात कह रहे हैं । इससे प्रदेश की राजनीति में कार्यकर्ताओं की भूमिका और स्थानीय लोगों को अवसर मिलने का मुद्दा फिर सुर्खियों में आ गया है । फिलहाल भाजपा संगठन या सरकार की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है ।






पिथौरागढ़ भाजपा, योगेश चंद, चम्पावत समाचार, गणेश गोदियाल, उत्तराखंड राजनीति, भाजपा कार्यकर्ता नाराज, स्थानीय ठेकेदार, बाहरी ठेकेदार, मुख्यमंत्री धामी, लोहाघाट न्यूज, पिथौरागढ़ न्यूज, Uttarakhand Political News, BJP Uttarakhand, Champawat News, Pithoragarh News.


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

    चम्पावत : शिक्षक नियुक्तियों को लेकर शिकायत ! विज्ञप्ति के प्रकाशन पर उठे सवाल , जांच कमेटी गठित ,

    चम्पावत : पाटी ब्लॉक के इस गांव में वायरल फीवर की दस्तक , स्वास्थ्य विभाग ने लगाया शिविर ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in