बड़ी खबर : बागेश्वर में सरकार के खिलाफ फूटा गुस्सा ! मंत्री पहुंचे , फिर भी नहीं टूटा अनशन
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महेंद्र सिंह करायत के नाम पर सड़क निर्माण की मांग तेज ।
बागेश्वर ( Bageshwar ) - स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. महेंद्र सिंह करायत के नाम पर प्रस्तावित पालड़ीछीना - जनोटीपालड़ी - करालापालड़ी - चनौली - जैनकरास - कंगाड़छीना मोटर मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर चल रहा क्रमिक अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा । आंदोलन को मनाने के लिए राज्य दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट अनशन स्थल पहुंचे , लेकिन आंदोलनकारियों ने साफ कर दिया कि अब उन्हें केवल आश्वासन नहीं , बल्कि सड़क निर्माण का शासनादेश (जीओ) चाहिए ।राज्य दर्जा मंत्री ने दिया भरोसा , बोले - सरकार तक पहुंचाएंगे मांग
अनशन स्थल पर आयोजित जनसभा में राज्य दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने आंदोलनकारियों से वार्ता कर उनकी मांगों को गंभीरता से सुना । उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों का समाधान सरकार की प्राथमिकता है और सड़क निर्माण की मांग को शासन स्तर तक मजबूती से पहुंचाकर सकारात्मक पहल की जाएगी ।आंदोलनकारियों का दो टूक संदेश , जीओ जारी होने तक आंदोलन जारी रहेगा
आंदोलनकारियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वर्षों से केवल आश्वासन ही मिलते रहे हैं । अब उनकी एकमात्र मांग सड़क निर्माण का शासनादेश जारी करना है । जब तक जीओ जारी नहीं होगा , तब तक क्रमिक अनशन और आंदोलन जारी रहेगा ।तीसरे दिन , फते सिंह करायत बैठे अनशन पर
क्रमिक अनशन के तीसरे दिन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के उत्तराधिकारी , ऑनरेरी नायब सूबेदार (सेवानिवृत्त) एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य फते सिंह करायत अनशन पर बैठे । इस दौरान चिकित्सकों द्वारा उनका नियमित स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया ।जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों का मिला समर्थन
कार्यक्रम में पूर्व खरेही मंडल अध्यक्ष खड़क सिंह टंगड़िया , पूर्व मंडल अध्यक्ष रवि करायत , पूर्व जिला उपाध्यक्ष बालम सिंह बिष्ट , मंडल अध्यक्ष घनश्याम राणा , पूर्व जिला पंचायत सदस्य चंदन रावत , पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा आर्या , क्षेत्र के प्रधानों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे ।
Bageshwar News, Bageshwar Road Protest, Paladichhina Janotipaldi Road, Mahendra Singh Karayat Road, Shiv Singh Bisht, Bageshwar Anshan, Uttarakhand Road News, Uttarakhand Hindi Samachar, बागेश्वर समाचार, सड़क निर्माण आंदोलन, पालड़ीछीना मोटर मार्ग, महेंद्र सिंह करायत, शिव सिंह बिष्ट, उत्तराखंड हिंदी समाचार.