• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home पर्यावरण / प्रकृति

चम्पावत में हरियाली का महाअभियान , भिंगराड़ा वन रेंज में वन महोत्सव सप्ताह के तहत हुआ पौधरोपण - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-07-04 10:38:08
Share Share Share

चम्पावत में हरियाली का महाअभियान , भिंगराड़ा वन रेंज में वन महोत्सव सप्ताह के तहत हुआ पौधरोपण


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

भिंगराड़ा से दीपक शर्मा की रिपोर्ट
वन विभाग और ग्रामीणों ने मिलकर लगाए पौधे , पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प ।
चम्पावत ( Champawat ) - पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने की दिशा में चम्पावत जिले की भिंगराड़ा वन रेंज में वन महोत्सव सप्ताह-2026 के अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का आयोजन प्रभागीय वनाधिकारी के निर्देशानुसार एवं वन क्षेत्राधिकारी भिंगराड़ा हिमालय सिंह टोलिया के मार्गदर्शन में किया गया । इस दौरान वन विभाग के अधिकारियों , कर्मचारियों एवं क्षेत्रीय ग्रामीणों ने पौधे लगाकर हरित उत्तराखंड का संदेश दिया ।

वनों के महत्व पर किया गया जागरूक , संरक्षण का दिया संदेश

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने ग्रामीणों को वनों के महत्व , पर्यावरण संरक्षण और जलवायु संतुलन बनाए रखने में वृक्षों की अहम भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी । लोगों से अधिक से अधिक पौधरोपण करने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील की गई, ताकि हर पौधा एक मजबूत वृक्ष बन सके ।

हर पौधा सुरक्षित भविष्य की गारंटी

वन विभाग के अधिकारियों और ग्रामीणों ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों के बीच वृक्षारोपण ही सबसे प्रभावी उपाय है । उन्होंने कहा कि यदि आज पौधों को बचाया जाएगा तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, सुरक्षित पर्यावरण और बेहतर जीवन मिल सकेगा । पौधरोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं , बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है ।

वन विभाग और ग्रामीणों की रही सक्रिय भागीदारी

कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी हिमालय सिंह टोलिया , उप वन क्षेत्राधिकारी उत्तम नाथ गोस्वामी , वन दरोगा प्रहलाद सिंह गौनिया , संतोष सिंह पतियाल , नरेश सिंह नेगी , वन रक्षक बलदेव जोशी , ललिता भण्डारी , यशवंत सिंह , प्रेम भट्ट , अमर सिंह , दुर्गा नाथ सहित वन विभाग के अन्य कार्मिक एवं क्षेत्रीय ग्रामीण मौजूद रहे ।




चम्पावत न्यूज, चम्पावत समाचार, भिंगराड़ा वन रेंज, वन महोत्सव सप्ताह 2026, पौधरोपण अभियान चम्पावत, उत्तराखंड वन विभाग, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, हरित उत्तराखंड, हिमालय सिंह टोलिया, Uttarakhand Hindi Samachar, Champawat News, Van Mahotsav 2026, Tree Plantation, Forest Department Uttarakhand


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    ब्रेकिंग : चम्पावत में 2 सितंबर को स्कूल-आंगनबाड़ी बंद ,

    ब्रेकिंग : अगले 24 घंटे पड़ सकते हैं भारी ! 6 जिले अलर्ट पर , लोहाघाट-पुरोला सहित तमाम स्थानों पर खतरे की घंटी ,

    हरेला : चम्पावत में हरियाली का संकल्प , जिला न्यायालय से लेकर भिंगराड़ा रेंज तक चला वृहद वृक्षारोपण अभियान ,

    भारी बारिश का अलर्ट ! चम्पावत में बंद रहेंगे सभी स्कूल , प्रशासन ने जारी किए आदेश ,

    चम्पावत : मूसलाधार बारिश से अमोड़ी-छतकोट सड़क कई जगह ध्वस्त , NH-09 भी बंद , जिला मुख्यालय से संपर्क टूटा ,

    उत्तराखंड : जलते जंगल , सहमे गांव ... एक बार फिर जंगल आग की चपेट में ,

    हड़कंप : चम्पावत के देवीधुरा क्षेत्र के एक घर में घुसा सांपों का जोड़ा , मचा हड़कंप ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा वन विभाग का जंगलों को आग से बचाने के लिए पिरूल संग्रह अभियान जारी ,

    चम्पावत : जिले में वनाग्नि ने बढ़ाई टेंशन ! दमा मरीजों और बुजुर्गों के लिए खतरे की घंटी ,

    ब्रेकिंग : चम्पावत में हीटवेव का कहर ! बच्चों की सेहत पर मंडराया खतरा , DM ने बदल दिए स्कूलों के टाइम ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in