बड़ी खबर : शराब ठेके के बाहर फायरिंग ! दो युवक घायल , चार टीमें आरोपियों की तलाश में जुटीं
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
देहरादून ( Dehradun ) - राजधानी देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में रिंग रोड स्थित शराब ठेके के बाहर शुक्रवार देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग हो गई । गोली लगने से नवीन राणा और कैनेन्द्र घायल हो गए । दोनों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है ।दो आरोपी हिरासत में , फरार बदमाशों की तलाश जारी
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी । अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार विशेष पुलिस टीमें गठित की गई हैं । पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है ।स्थानीय लोगों ने उठाई शराब ठेका हटाने की मांग
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने शराब ठेके के बाहर प्रदर्शन कर ठेका हटाने की मांग की । उनका कहना है कि यहां आए दिन शराबियों के बीच विवाद और मारपीट होती रहती है । पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।
देहरादून फायरिंग, रायपुर थाना, शराब ठेका फायरिंग, देहरादून क्राइम न्यूज, उत्तराखंड हिंदी समाचार, Uttarakhand Crime News, Dehradun Firing News